राष्ट्रीय

जनवरी 30, 2025 8:29 अपराह्न

views 27

अरविंद केजरीवाल को कल सुबह तक युमना नदी को जहरीला करने के उनके आरोपों से संबंधित नोटिस का जवाब देने का निर्देश

निर्वाचन आयोग ने आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कल सुबह तक युमना नदी को जहरीला करने के उनके आरोपों से संबंधित नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है। श्री केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में आयोग ने उनके द्वारा की गई टिप्‍पणियों पर जवाब देने को कहा है। आयोग ने कानूनी रूप से नियंत्रित अमोनि...

जनवरी 30, 2025 7:47 अपराह्न

views 12

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज दो सौ 27 अंक बढ़कर 76 हजार सात सौ 60 पर बंद हुआ

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज दो सौ 27 अंक बढ़कर 76 हजार सात सौ 60 पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी-50 छियासी अंक बढकर 23 हजार दो सौ 49 दर्ज हुआ।     अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में एक डॉलर की तुलना में रुपया सात पैसे कमजोर होकर 86 रुपये 62 पैसे पर बंद हुआ। 

जनवरी 30, 2025 7:45 अपराह्न

views 41

महात्‍मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महात्‍मा गांधी की 77वीं पुण्‍यतिथि   पर नई दिल्‍ली के गांधी स्‍मृति पर आज शाम हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया। राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन बिरला हाउस में हत्‍या कर दी गई थी। बिरला हाउस को ही गांधी स्‍मृति के ...

जनवरी 30, 2025 7:41 अपराह्न

views 132

भारत पर्व 2025 देखो अपना देश की थीम पर आधारित है

राजधानी के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में चल रहे भारत पर्व 2025 महोत्‍सव में लोग गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शित झांकियों को देखने के लिए बडी संख्‍या में पहुंच रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस वर्ष यह पर्व देखो अपना देश की थीम पर आधारित है

जनवरी 30, 2025 7:38 अपराह्न

views 29

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र के पहले दिन कल संसद के दोनों सदनों को संयुक्‍त रूप से संबोधित करेंगी

संसद का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है। इससे पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। संसद भवन परिसर में आयोजित इस बैठक के दौरान सरकार ने सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ...

जनवरी 30, 2025 7:35 अपराह्न

views 24

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने महाकुंभ में संगम घाट का दौरा किया

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने महाकुंभ में संगम घाट का दौरा किया और घटना स्‍थल का निरीक्षण किया, जिसमें कल 30 लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का भी दौरा किया जहां घायलों को भर्ती किया गया है। यह दुर्घटना कल संगम के पास अखाड़ा...

जनवरी 30, 2025 7:33 अपराह्न

views 26

चुनाव अधिकारियों की एक टीम पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान के सरकारी आवास कपूरथला हाउस पर तलाशी के लिए पहुंची

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा कथित तौर पर धन वितरण की शिकायत‍ मिलने के बाद आज शाम चुनाव अधिकारियों की एक टीम राष्‍ट्रीय राजधानी स्थित उनके सरकारी आवास कपूरथला हाउस पर तलाशी के लिए पहुंची। दल के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि निर्वाचन आयोग के ऐप सीवीआईजीआईएल पर धन वितरण की शिकायत मिली...

जनवरी 30, 2025 7:29 अपराह्न

views 31

महात्मा गांधी के व्‍यक्तित्‍व और कृतित्‍व पर केन्द्रित एक विशेष प्रदर्शनी का आज नई दिल्ली के राजघाट स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में शुभारंभ

महात्मा गांधी के व्‍यक्तित्‍व और कृतित्‍व पर केन्द्रित एक विशेष प्रदर्शनी का आज नई दिल्ली के राजघाट स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में शुभारंभ किया। इसका विषय "जर्नी ऑफ द महात्मा : थ्रू हिज ओन डॉक्यूमेंट्स" है। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में महात्मा गांधी की दुर्लभ तस्वीरों, आधिकारिक ...

जनवरी 30, 2025 7:27 अपराह्न

views 10

ओडिशा सरकार ने महाकुंभ मेले के लिए जाने वाली सभी विशेष बस सेवाओं को 4 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है

ओडिशा सरकार ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए ओडिशा से जाने वाली सभी विशेष बस सेवाओं को 4 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम - ओ एस आर टी सी...

जनवरी 30, 2025 7:25 अपराह्न

views 37

केन्‍द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात में तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने को लेकर आज नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केन्‍द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात में तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने को लेकर आज नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान गुजरात में पुलिस, जेल, अदालतों, अभियोजन और फोरेंसिक से संबंधित नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में गुजरात...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला