राष्ट्रीय

जनवरी 18, 2025 7:30 अपराह्न

views 7

बुलेट ट्रेन को सिर्फ एक परिवहन पहल के रूप में नहीं, बल्कि आर्थिक एकीकरण के इंजन के रूप में देखा जाना चाहिए- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन को सिर्फ एक परिवहन पहल के रूप में नहीं, बल्कि आर्थिक एकीकरण के इंजन के रूप में देखा जाना चाहिए। महाराष्ट्र के ठाणे में इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने के बाद, उन्होंने परियोजना की प्रगति पर सकारात्मक अपडेट साझा किया। श्री वैष्णव ने बताया कि परियो...

जनवरी 18, 2025 7:24 अपराह्न

views 75

आम आदमी पार्टी ने पिछले 11 वर्षों में व्यापक रुप से भ्रष्टाचार किया- भाजपा नेता प्रवेश सिंह वर्मा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप  लगाया है कि उनकी पार्टी पर बनी फिल्म की निजी स्क्रीनिंग को भाजपा ने रुकवाया है। श्री केजरीवाल ने  आगे आरोप लगाया है कि इस फिल्म से भाजपा घबरा गई है, जिस कारण उसने पुलिस भेजकर फिल्म की निजी स्क्रीनिंग को रूकवा ...

जनवरी 18, 2025 6:17 अपराह्न

views 20

दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते ने राजधानी के कोटला मुबारकपुर क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है

दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते ने राजधानी के कोटला मुबारकपुर क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ड़ेढ किलोग्राम से अधिक मात्रा में उच्च गुणवत्ता की चरस जब्त की है। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शहर में लागू आदर्श आचार संहिता को ...

जनवरी 18, 2025 6:16 अपराह्न

views 21

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्‍वामित्‍व योजना के अंतर्गत वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्‍यम से संपत्ति मालिकों को 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। ये कार्ड दस राज्‍यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 50 हजार से अधिक गांवों में वितरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने इस कदम को ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्‍होंने कहा कि स्‍वामित्‍व योजना लागू होने के बाद से पिछले पांच वर्षों में दो करोड़ 25 लाख से अधिक संपत्तियों के दस्‍तावेज जारी किए जा चुके हैं। श्री मोदी ने कहा कि संपत्ति के उचित दस्‍तावेज न होना एक बड़ी समस्‍या है और इसके कारण ही विवाद पैदा होते हैं। उन्‍होंने कहा कि संपत्तियों के उचित दस्‍तावेज की वजह से मालिकों को बैंकों से आसानी से ऋण मिल जाएगा और अवैध अतिक्रमण पर भी रोक लगेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि संपत्ति के दस्‍तावेजों से देश में करोड़ों रूपए की आर्थिक संभावनाओं के अवसर पैदा होंगे, जिससे लोगों का आर्थिक सशक्तिकरण होगा। श्री मोदी ने कहा कि स्‍वामित्‍व योजना ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को विकास का मुख्‍य आधार बनाएगी। उन्‍होंने कहा कि सरकार जमीनों के रिकॉर्डों का डिजिटलीकरण कर रही है और अब तक 23 करोड़ भू-आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं। श्री मोदी कहा कि पिछले सात से आठ वर्षों में देश में 98 प्रतिशत जमीनों के रिकॉर्ड डिजिटल किए जा चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि संपत्ति के अधिकार उपलब्‍ध होने से ग्राम पंचायतों की समस्‍याओं का समाधान होगा और वे भी वित्‍तीय रूप से सश‍क्‍त बन पाएंगी। उन्‍होंने कहा कि संपत्ति के वैध दस्‍तावेज होने से आपदा के मामलों में उचित दावा भी मिल सकेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाएं महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण उनकी सरकार की प्राथमिकता है और महिलाओं को हर प्रमुख योजना के केंद्र में रखा जाता है। प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में दो करोड़ 50 लाख से अधिक परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं और उज्ज्वला योजना के माध्यम से 10 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन मिले हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 12 करोड़ से अधिक पानी के कनेक्शन दिए गए हैं और 50 करोड़ से अधिक लोगों ने बैंकों में खाते खोले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक लाख 50 हजार से अधिक आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश गांवों में हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में दो लाख पंचायतों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़ा गया है। स्‍वामित्‍व योजना का उद्देश्‍य ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में संपत्ति के मालिकों को मालिकाना हक प्रदान करना है। स्‍वामित्‍व योजना 2020 में शुरू की गई थी और इसके लिए सभी संपत्तियों का अत्‍याधुनिक ड्रोन प्रौद्योगिकी के माध्‍यम से सर्वेक्षण किया गया था। यह योजना संपत्ति के मुद्रीकरण की सुविधा प्रदान करती है और बैंक ऋण के माध्यम से संस्थागत ऋण तक लोगों की पहुंच को सुगम्‍य बनाने के साथ-साथ संपत्ति से जुडे विवादों को कम करती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के बेहतर मूल्यांकन और संपत्ति कर संग्रहण में भी मदद मिलती है। अब तक तीन लाख 17 हजार से अधिक गांवों में ड्रोन से सर्वेक्षण पूरा होने के साथ योजना का 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। पुद्दुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और हरियाणा में यह योजना पूरी तरह से लागू हो चुकी है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कई केंद्र शासित प्रदेशों में भी ड्रोन से सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। पूलसे/1619

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्‍वामित्‍व योजना के अंतर्गत वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्‍यम से संपत्ति मालिकों को 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। ये कार्ड दस राज्‍यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 50 हजार से अधिक गांवों में वितरित किए गए हैं।     प्रधानमंत्री ने इस कदम को ग्रामीण अर्थव्‍य...

जनवरी 18, 2025 1:28 अपराह्न

views 8

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍वामित्‍व-योजना के अंतर्गत 65 लाख से अधिक संपत्ति-कार्ड वितरित किए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍वामित्‍व योजना के अंतर्गत आज संपत्ति स्‍वामियों को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्‍यम से 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। दस राज्‍यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 50 हजार से अधिक गांवों में संपत्ति कार्ड वितरित किए गए हैं।       स्‍वामित्‍व योजना का उद्देश...

जनवरी 18, 2025 1:25 अपराह्न

views 9

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कल तक तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटे में गुजरात क्षेत्र में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल...

जनवरी 18, 2025 1:23 अपराह्न

views 29

डिजिटल फोरेंसिक-मामले में सहयोग और सूचना साझा करने के लिए भारत और अमेरिका ने एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और अमेरिका ने साइबर-ख़तरे की ख़ुफ़िया-जानकारी और आपराधिक-जांँच में डिजिटल फोरेंसिक-मामले में सहयोग और सूचना साझा करने के लिए एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।   एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ...

जनवरी 18, 2025 1:10 अपराह्न

views 14

प्रौद्योगिकी और सुशासन से और आगे बढ़ाए गए हैं ग्रामीण-सशक्तिकरण के क़दमः नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार ने प्रौद्योगिकी की ताकत और सुशासन के माध्‍यम से ग्रामीण सशक्तिकरण के क्षेत्र में कदम और आगे बढ़ाए हैं। श्री मोदी ने यह टिप्पणी माई जी ओ वी इंडिया के सोशल मीडिया पोस्ट को साझा करने के बाद की।   पोस्‍ट में बताया गया है कि किस प्रकार से ग्रामीण भूमि ड...

जनवरी 18, 2025 12:59 अपराह्न

views 9

ईडी ने मैसूरू शहरी विकास प्राधिकरण से जुड़े धन-शोधन मामले में 300 करोड़ रुपये की 142 अचल-संपत्तियांँ ज़ब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने मैसूरू शहरी विकास प्राधिकरण- एम.यू.डी.ए. से जुड़े धन शोधन मामले में तीन सौ करोड़ रुपये की एक सौ 42 अचल संपत्तियां जब्त की हैं। इस मामले में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्दारमैया और अन्‍य कई व्‍यक्तियों पर कथित रूप से शामिल होने का आरोप है। निदेशालय ने कहा है कि मामले में यह कार्रव...

जनवरी 18, 2025 12:46 अपराह्न

views 34

महाकुंभ नगर में आकाशवाणी के कुंभवाणी समाचार-बुलेटिन को सार्वजनिक संबोधन-प्रणाली से लाइव सुन सकते हैं श्रोता

प्रयागराज के महाकुंभ नगर में श्रद्धालु और तीर्थयात्री अब आकाशवाणी के कुंभवाणी समाचार बुलेटिन को सार्वजनिक संबोधन प्रणाली से लाइव सुन सकते हैं। आज सुबह 8.30 बजे कुंभवाणी समाचार बुलेटिन महाकुंभ नगर में सार्वजनिक संबोधन प्रणाली के माध्यम से प्रसारित किया गया।   इस पहल से श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रि...