राष्ट्रीय

अप्रैल 1, 2026 6:52 अपराह्न

views 90

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 लोकसभा में पारित

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 लोकसभा ने आज पारित कर दिया। विधेयक में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में संशोधन किया गया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में वैधानिक दर्जा देने का प्रावधान है। विधेयक पर चर्चा का जबाव देते हुए गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय ...

अप्रैल 1, 2026 3:16 अपराह्न

views 87

इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोगों से समाज के सभी वर्गों को लाभ: सरकार

सरकार ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - इसरो ने अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण सहित समाज के सभी वर्गों के लाभ के लिए अंतरिक्ष आधारित अनुप्रयोगों की एक विस्तृत श्रृंखला विकसित और कार्यान्वित की है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर ...

अप्रैल 1, 2026 3:06 अपराह्न

views 98

1992 बैच के आईएएस अधिकारी चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी चंचल कुमार ने आज सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय जाजू का स्थान लिया है। बिहार कॉडर के अधिकारी श्री कुमार इससे पहले पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे।

अप्रैल 1, 2026 3:01 अपराह्न

views 25

वरिष्ठ अधिवक्ता और पंजाब के पूर्व विपक्ष नेता हरविंदर सिंह फूलका भाजपा में शामिल

वरिष्ठ अधिवक्ता और पंजाब के पूर्व विपक्ष नेता हरविंदर सिंह फूलका आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। श्री फूलका केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता हरदीप सिंह पुरी तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए श...

अप्रैल 1, 2026 2:55 अपराह्न

views 30

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड को 3,113 मीट्रिक टन से अधिक कच्चे तेल के प्रसंस्करण के लिए बधाई दी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड को वित्त वर्ष 2025-26 में 3 हजार 113 मीट्रिक टन से अधिक कच्चे तेल के प्रसंस्करण के लिए बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री पुरी ने कहा कि रिफाइनरी की क्षमता 103% उपयोग में है, जो अब तक का सबसे उच्च स्तर पर है, और ...

अप्रैल 1, 2026 2:39 अपराह्न

views 34

देश के सभी जिलों में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करेगी सरकार: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्‍टर वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि सरकार पुनर्वास और उपचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश के सभी जिलों में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करेगी। लोकसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए डॉ. कुमार ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। यह परिवारों...

अप्रैल 1, 2026 2:36 अपराह्न

views 39

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के गोगामुख में चुनावी रैली को संबोधित किया

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि गरीब और मध्यम वर्ग का कल्याण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। असम के गोगामुख में चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा ने समावेशी विकास हासिल करने के लिए बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा पर लगातार ध्यान केंद्रित क...

अप्रैल 1, 2026 2:30 अपराह्न

views 31

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चर्चा से बचने के विपक्ष के आरोप को खारिज किया

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के इस आरोप को खारिज कर दिया है कि सरकार पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चर्चा से बच रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में पहले ही विस्तार से चर्चा हो चुकी है। राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्ज...

अप्रैल 1, 2026 2:27 अपराह्न

views 49

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

नए वित्तीय वर्ष की आज से शुरुआत के साथ ही कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियमों में बदलाव सहित कई सुधार लागू हो गए हैं। छह दशक से अधिक पुराने आयकर अधिनियम को आज से नए आयकर अधिनियम, 2025 द्वारा परिवर्तित कर दिया गया है। इसका उद्देश्य पुराने प्रावधानों को हटाकर, जटिल नियमों को सरल बनाकर और करदाताओं के लिए अनुप...

अप्रैल 1, 2026 2:14 अपराह्न

views 36

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- रेलवे के लिए किया गया रिकॉर्ड बजट आवंटन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे के लिए रिकॉर्ड बजट आवंटन किया गया है। इससे देश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग को लाभ मिल रहा है। लोकसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि पिछले एक दशक में रेलवे में किए गए महत्वपूर्ण निवेशों से द...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला