राष्ट्रीय

फ़रवरी 18, 2025 1:00 अपराह्न

views 70

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आज नौ वर्ष हुए पूरे

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आज नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2016 में इस योजना की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली फसल हानि और नुकसान से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।   इस योजना ने नवीन कृषि तकनीकों को अपनाने को बढ़ावा देते...

फ़रवरी 18, 2025 12:53 अपराह्न

views 69

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्पादों के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया

    पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्पादों के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया है। आज नई दिल्ली में अपशिष्ट पुनर्चक्रण और जलवायु परिवर्तन 2025 पर 18वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने 2047 तक विकसित देश बनने के लिए संसाधनों की बर्बादी कम...

फ़रवरी 18, 2025 12:36 अपराह्न

views 19

सरकार ने सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकरूपता लाने के लिए डिजिटल ब्रांड पहचान नियमावली जारी की

सरकार ने सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकरूपता लाने के लिए डिजिटल ब्रांड पहचान नियमावली जारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने नई दिल्ली में यह नियमावली लॉन्च की। इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक आईटी महाश...

फ़रवरी 18, 2025 11:17 पूर्वाह्न

views 29

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्वामी रामकृष्ण परमहंस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्वामी रामकृष्ण परमहंस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 'मां काली' के प्रति गहरी भक्ति ने उनके अनुयायियों को काफी प्रभावित किया।

फ़रवरी 18, 2025 11:10 पूर्वाह्न

views 44

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके कतर के समकक्ष ने भारत-कतर संयुक्त व्यापार मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके कतर के समकक्ष शेख फैसल बिन थानी बिन फैसल अल थानी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित भारत-कतर संयुक्त व्यापार मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों के बीच दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।   संव...

फ़रवरी 18, 2025 11:26 पूर्वाह्न

views 31

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अलथानी के साथ वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अलथानी के साथ वार्ता करेंगे। कतर के अमीर भारत की दो दिनों की राजकीय यात्रा पर कल नई दिल्‍ली पहुंचे। उनके साथ एक उच्‍च स्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसमें मंत्री, वरिष्‍ठ अधिकारी और व्‍यापारिक प्रतिनिधि भी शामिल हैं। प्रधान...

फ़रवरी 18, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 28

गृह मंत्री अमित शाह जम्‍मू-कश्‍मीर में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्‍वयन की समीक्षा करेंगे

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा करेंगे।   बैठक में तीन नए आपराधिक कानूनों: भारतीय न्याय संहिता, 2023; भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023; और भारतीय साक्ष्...

फ़रवरी 18, 2025 8:58 पूर्वाह्न

views 106

चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त नियुक्‍त किया गया

  चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया है। निर्वाचन आयोग के मौजूदा प्रमुख राजीव कुमार का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। सीईसी ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के 1988 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। वे संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। डॉ. वि...

फ़रवरी 18, 2025 8:10 पूर्वाह्न

views 43

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 26 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शहरी भूमि सर्वेक्षण के लिए ‘नक्शा’ पायलट कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे

  ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग आज से 26 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 152 शहरी स्थानीय निकायों में शहरी बस्तियों के राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण-नक्शा के पायलट कार्यक्रम की शुरूआत कर रहा है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्र...

फ़रवरी 18, 2025 7:49 पूर्वाह्न

views 23

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय आज जारी करेगा डिजिटल ब्रांड पहचान मैनुअल 

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय आज नई दिल्ली में डिजिटल ब्रांड पहचान मैनुअल- डीबीआईएम जारी करेगा। इसके जरिए सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म में एकरूपता लाने का प्रयास किया जा रहा है। डीबीआईएम एक सुसंगत डिजिटल पहचान के प्रमुख तत्वों को परिभाषित करता है, जिसमें दृश्य पहचान शाम...