राष्ट्रीय

अप्रैल 9, 2025 2:00 अपराह्न

views 14

रिजर्व बैंक ने रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर 6% किया, विकास को बढ़ावा देने के लिए उदार रुख अपनाया

भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर में 25 आधार अंकों की कमी की है। अब रेपो दर छह प्रतिशत हो गई है। रिजर्व बैंक ने पांच वर्ष में लगातार दूसरी बार रेपो दर घटाई है। इससे पहले फरवरी में रेपो दर कम की गई थी। आज मुम्‍बई में रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने बताया कि छह सदस्‍यों की मौद्रिक समिति न...

अप्रैल 9, 2025 2:01 अपराह्न

views 20

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन को सबसे बड़ा संकट बताया, कहा इसका समाधान टिकाऊ जीवनशैली में है, जिसका जैन समुदाय सदियों से पालन कर रहा है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्‍य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन को आज का सबसे बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि इसका मात्र उपाय समावेशी दिनचर्या है जिसका अनुपालन जैन समुदाय सदियों से करता आ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा क...

अप्रैल 9, 2025 1:51 अपराह्न

views 35

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल की सफल यात्रा के बाद स्लोवाकिया पहुंचीं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी पुर्तगाल की यात्रा पूरी करने के बाद आज तड़के स्‍लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्‍लावा पहुंच गई हैं। राष्‍ट्रपति की यह ऐतिहासिक यात्रा 29 वर्षों के बाद हो रही है। दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में यह महत्‍वपूर्ण पडाव है। विदेश मंत्रालय के पश्चिमी मामलों के सचिव तन्‍मय लाल...

अप्रैल 9, 2025 1:47 अपराह्न

views 18

प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना के तहत कर बकाया घोषणा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि अप्रैल तक है    

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड - सीबीडीटी ने अधिसूचित किया है कि प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना के तहत कर बकाया घोषणा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि इस महीने के अंत तक है। राजपत्र अधिसूचना में, सीबीडीटी ने कहा कि घोषणाकर्ता इस महीने की 30 तारीख को या उससे पहले नामित प्राधिकारी को अपना कर बकाया दाखिल ...

अप्रैल 9, 2025 1:04 अपराह्न

views 23

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने लंदन में भारत-ब्रिटेन निवेशक गोलमेज चर्चा को संबोधित किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत विदेशी बैंकों के लिए विकास के बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है और सरकार बैंकिंग क्षेत्र में विदेशी निवेश को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रही है। लंदन में भारत-ब्रिटेन निवेशक गोलमेज चर्चा को संबोधित करते हुए, वित्‍तमंत्री ने नीतिगत समर्थन सहित सतत आर्थिक विक...

अप्रैल 9, 2025 10:36 पूर्वाह्न

views 12

सरकार ने नोडल एजेंसी के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत कपास की 1 करोड़ गांठों की खरीद की

सरकार ने नोडल एजेंसी के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत कपास की 1 करोड़ गांठों की खरीद की है। यह खरीद देश में 2 करोड़ 63 लाख गांठों की कुल कपास आवक का 38 प्रतिशत और 2 करोड़ 94 लाख से अधिक गांठों के अनुमानित कुल कपास उत्पादन का 34 प्रतिशत है। तेलंगाना ने सबसे अधिक 40 लाख गांठों की खरीद की। उसके...

अप्रैल 9, 2025 8:06 पूर्वाह्न

views 18

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नए वक्फ अधिनियम को सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि संसद से वक्‍फ संशोधन विधेयक 2025 पारित होना सामाजिक न्‍याय की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। मुस्लिमों सहित सभी समुदायों की हित-रक्षा में इस विधेयक को पारित करने के लिए संसद को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब वक्‍फ की शुचिता संरक्षित रहेगी और वंचित व...

अप्रैल 9, 2025 7:54 पूर्वाह्न

views 22

केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नेपाल में बिम्‍स्‍टेक देशों के कृषि मंत्रियों के तीसरे सम्‍मेलन में भाग लेंगे

केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नेपाल में बिम्‍स्‍टेक देशों के कृषि मंत्रियों के तीसरे सम्‍मेलन में भाग लेंगे। बिम्‍स्‍टेक बहु क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिये बंगाल की खाड़ी स्थित देशों की पहल है। कृषि मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार श्री चौहान...

अप्रैल 8, 2025 9:12 अपराह्न

views 35

दिल्ली पुलिस ने लगभग दस किलोग्राम उच्‍च गुणवत्ता का गांजा जब्‍त किया

दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले दो लोगों को उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली के खजूरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग दस किलोग्राम उच्‍च गुणवत्ता का गांजा जब्‍त किया है।

अप्रैल 8, 2025 9:07 अपराह्न

views 33

जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्‍नातक और स्‍नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 10 अप्रैल तक किये जा सकते हैं

जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्‍नातक और स्‍नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 10 अप्रैल तक किये जा सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एडमिशन डॉट जेएमआई डॉट एसी डॉट एन पर जाकर छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।