राष्ट्रीय

अप्रैल 24, 2025 8:59 अपराह्न

views 32

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में जर्मन चांसलर के विदेश और सुरक्षा नीति सलाहकार जेन्स प्लॉटनर से भेंट की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में जर्मन चांसलर के विदेश और सुरक्षा नीति सलाहकार जेन्स प्लॉटनर से भेंट की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने भारत में हाल के आतंकी हमले पर जर्मनी की एकजुटता की प्रशंसा की। विदेश मंत्री ने भारत-जर्मनी संबंधों में महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए उन...

अप्रैल 24, 2025 8:57 अपराह्न

views 40

भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेश में निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में तैरते लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक निशाना लगाया

भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेश में निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में तैरते लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक निशाना लगाया। भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में आज एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश की रक्षा क्षमता मजबूत करने में एक और प्रमुख उपलब्धि है।

अप्रैल 24, 2025 8:55 अपराह्न

views 38

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में सहकारिता मंत्रालय अहम भूमिका निभाएगा

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में सहकारिता मंत्रालय अहम भूमिका निभाएगा। क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित "विकसित भारत का निर्माण: सहकारिता के माध्यम...

अप्रैल 24, 2025 8:52 अपराह्न

views 45

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह 28 अप्रैल को मुंबई में सभी तटीय राज्यों के मत्स्य पालन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह 28 अप्रैल को मुंबई में सभी तटीय राज्यों के मत्स्य पालन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में नौ राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के मत्स्य पालन मंत्री, सचिव और अधिकारी भाग लेंगे। इसमें केंद्र सरकार के मत्स्य पालन विभाग के अं...

अप्रैल 24, 2025 8:50 अपराह्न

views 30

विश्व नेताओं ने की पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू, जापान के प्रधानमंत्री सिगेरू इशिबा, फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमेन्‍युल मैक्रों और जॉर्डन के शाह अब्‍दुल्‍ला तृतीय ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से बात की और पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। प्रधानमंत्री मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में श्री नेतन्‍याह...

अप्रैल 24, 2025 8:47 अपराह्न

views 43

गुजरात के संवेदनशील क्षेत्रों, विशेष रूप से सीमावर्ती और तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है

पहलगाम आतंकी हमले के बाद गुजरात के संवेदनशील क्षेत्रों, विशेष रूप से सीमावर्ती और तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कच्छ जिले के रापड और खादिर इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 24 घंटे पुलिस गश्त लगाई गई है। धोलावीरा सीमा से आने वाले वाहनों, अंतरराज्यीय, अंतरजिला और कच्छ के अडेसर से गुजरने...

अप्रैल 24, 2025 8:43 अपराह्न

views 26

भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में पुद्दुचेरी के कराईकल तट पर क्षेत्रीय स्तर का खोज और बचाव अभ्यास किया

भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में पुद्दुचेरी के कराईकल तट पर क्षेत्रीय स्तर का खोज और बचाव अभ्यास किया। अभ्यास में यात्रियों को हवाई मार्ग से निकालने, जहाजों पर आग पर नियंत्रण करने और हेलीकॉप्टर, हल्के विमान और गश्ती जहाजों का उपयोग करके चिकित्सा निकासी सहित बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। ...

अप्रैल 24, 2025 8:40 अपराह्न

views 64

पहलगाम आतंकी हमले पर संसद भवन परिसर में आयोजित सर्वदलीय बैठक संपन्‍न

पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार की ओर से आज नई दिल्‍ली में संसद भवन परिसर में आयोजित सर्वदलीय बैठक संपन्‍न हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्‍यक्षता की। गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर, वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन, भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रा...

अप्रैल 24, 2025 7:02 अपराह्न

views 11

दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों द्वारा कल  दिल्ली व्यापार बंद का आह्वान

जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की जान जाने पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और सरकार को मजबूत समर्थन देने हेतु दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों द्वारा कल  दिल्ली व्यापार बंद का आह्वान किया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस आह्वान को पूर्ण समर्थन देते हुए दिल...

अप्रैल 24, 2025 6:55 अपराह्न

views 28

पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संसद भवन परिसर में होगी

पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक अब से कुछ देर बाद संसद भवन परिसर में शुरू होगी। गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, डीएमके पार्टी के त्रिरूचि शिवा, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्‍ल पटेल, एनसीपी शरद पवार गुट की सुप्रिया सुले और आम...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला