राष्ट्रीय

अप्रैल 26, 2025 2:10 अपराह्न

views 13

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की। पोप का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि दुनिया, समाज के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद रखेगी। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत के राष्ट्रपति ने भारत के लोगों की ओर से पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्...

अप्रैल 26, 2025 1:42 अपराह्न

views 25

नई दिल्‍ली: सफदरजंग अस्‍पताल में निकाला गया 36 वर्षीय महिला की रोबोटिक सर्जरी के माध्‍यम से एड्रेनल ट्यूमर

नई दिल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल में 36 वर्षीय महिला की रोबोटिक सर्जरी के माध्‍यम से एड्रेनल ट्यूमर निकाला गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप बंसल ने बताया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में डॉ. पवन वासुदेव ने कहा कि यह प्रक्रिया काफी जटिल थी।

अप्रैल 26, 2025 1:38 अपराह्न

views 23

उड़ान योजना के अंतर्गत एक करोड़ 49 लाख से अधिक यात्रियों ने की किफायती हवाई यात्रा: सरकार

सरकार ने कहा है कि उड़ान योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 49 लाख से अधिक यात्रियों ने किफायती हवाई यात्रा की है। दूरदराज के क्षेत्रों तक हवाई संपर्क सुनिश्चित करने के लिए अक्‍टूबर 2016 में यह योजना शुरू की गई थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि देश के 90 हवाई अड्डों को जोड़ने वाले 625 हवाई मार्गों पर वर्तम...

अप्रैल 26, 2025 1:34 अपराह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- जब युवा राष्ट्र निर्माण में भाग लेते हैं तो राष्ट्र तेजी से विकास करता है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जब युवा राष्ट्र निर्माण में भाग लेते हैं तो राष्ट्र तेजी से विकास करता है और विश्व में अपनी पहचान भी बनाता है। उन्होंने कहा कि आज देश के युवा अपनी मेहनत और नवाचार से दुनिया को दिखा रहे हैं कि देश में कितनी संभावनाएं हैं।     प्रधानमंत्री आज विभिन्न स...

अप्रैल 26, 2025 10:27 पूर्वाह्न

views 20

भारतीय सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का दिया मुहतोड़ जवाब

भारतीय सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी सेना की विभिन्न चौकियों से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। भारतीय सैनिकों ने गोलीबारी का समुचित जवाब दिया। किसी के ह...

अप्रैल 26, 2025 10:24 पूर्वाह्न

views 68

आकाशवाणी ने इंडिया ऑडियो समिट एंड अवार्ड्स 2025 में विभिन्न श्रेणियों में जीते कुल छह पुरस्कार

आकाशवाणी ने इंडिया ऑडियो समिट एंड अवार्ड्स 2025 में विभिन्न श्रेणियों में कुल छह पुरस्कार जीते हैं। रेडियो और श्रव्य कार्यक्रम निर्माण में उत्कृष्टता को मान्यता देने वाले पुरस्कार समारोह का कल रात मुंबई में आयोजन किया गया।       आकाशवाणी को मिले शीर्ष पुरस्कारों में, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृत...

अप्रैल 26, 2025 10:11 पूर्वाह्न

views 25

सरकार सुनिश्‍चित करेगी कि सिंधु नदी का एक बूंद पानी भी पाकिस्‍तान तक न पहुंचे: केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल

केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने पाकिस्‍तान के साथ 1960 का सिंधु जल समझौता रोके जाने के महत्‍व पर बल दिया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार सुनिश्‍चित करेगी कि सिंधु नदी का एक बूंद पानी भी पाकिस्‍तान तक न पहुंचे। श्री पाटिल कल नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्‍यक्षता में उच्‍चस्‍...

अप्रैल 26, 2025 9:59 पूर्वाह्न

views 17

भारत आए 191 पाकिस्तानी नागरिक कल पंजाब में अमृतसर के अटारी-वाघा मार्ग से स्वदेश लौटे

भारत आए 191 पाकिस्तानी नागरिक कल पंजाब में अमृतसर के अटारी-वाघा मार्ग से स्वदेश लौट गए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र ने देश छोड़ने के लिए 48 घंटे की समयसीमा तय की थी। इससे पहले, 24 अप्रैल को 28 पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश लौटे थे। इस बीच, 287 भारतीय नागरिक भी पाकिस्तान से वापस आए हैं।

अप्रैल 26, 2025 9:18 पूर्वाह्न

views 45

आरडीओ ने एक हजार सेकंड से अधिक समय तक एक्टिव कूल्ड स्क्रैमजैट सबस्केल कॉम्बस्टर का ग्राउंड परीक्षण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक हजार सेकंड से अधिक समय तक एक्टिव कूल्ड स्क्रैमजैट सबस्केल कॉम्बस्टर का ग्राउंड परीक्षण करके स्क्रैमजेट इंजन विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डीआरडीओ की हैदराबाद प्रयोगशाला ने कल नवनिर्मित अत्याधुनिक स्क्रैमजैट कनेक्ट परीक्षण केंद्र में ग्राउंड प...

अप्रैल 26, 2025 9:06 पूर्वाह्न

views 24

आज सिक्किम के गंगटोक में पूर्वोत्तर क्षेत्र के बिजली मंत्रियों के सम्‍मेलन में भाग लेंगे केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल आज सिक्किम के गंगटोक में पूर्वोत्तर क्षेत्र के बिजली मंत्रियों के सम्‍मेलन में भाग लेंगे। उत्‍तर पूर्वी राज्‍यों के सभी बिजली मंत्री और वरिष्‍ठ अधिकारी सम्‍मेलन में उपस्थित रहेंगे। बैठक में विद्युत क्षेत्र से संबंधित विभिन्‍न मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।   &nb...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला