राष्ट्रीय

मई 10, 2025 9:27 पूर्वाह्न

views 29

पाकिस्‍तान ने कल रात जम्‍मू क्षेत्र मे सीमा सुरक्षा बल की चौकियों पर बेवजह गोलीबारी की : बीएसएफ

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा है कि पाकिस्‍तान ने कल रात लगभग नौ बजे जम्‍मू क्षेत्र मे सीमा सुरक्षा बल की चौकियों पर बेवजह गोलीबारी की। बीएसएफ ने बताया है कि उसने भी जवाबी कार्रवाई की है जिसमें अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा के पास पाकिस्‍तानी रेंजरों की चौकियों और संपत्तियों को काफी नुकसान हुआ है।  

मई 10, 2025 9:15 पूर्वाह्न

views 33

सरकार ने सोशल मीडिया के भारत की 70% बिजली ग्रिड खराब होने के दावों को खारिज किया

सरकार ने विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों के इन दावों को खारिज कर दिया है कि पाकिस्तान के साइबर हमले के कारण भारत की 70 प्रतिशत बिजली ग्रिड खराब हो गई है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ये दावे फर्जी हैं।

मई 10, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 26

हैदराबाद में 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का होगा आगाज

हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में आज 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। यह कार्यक्रम तीन सप्ताह चलेगा। मिस वर्ल्ड के 73 वर्ष के इतिहास में पहली बार किसी देश में लगातार दो वर्ष तक यह प्रतियोगिता हो रही है। इससे पहले पिछले वर्ष मार्च में मुंबई में 71वां संस्करण आयो...

मई 10, 2025 9:02 पूर्वाह्न

views 34

देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भागों में गरज के साथ बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भागों में तेज़ हवा चलने, बिजली चमकने और साथ गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। पूर्वोत्तर भाग में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, उप हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज और कल भारी बारिश हो सकती है।     मौसम विभाग ने कहा है कि बि...

मई 10, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 20

भारतीय सेना ने जम्‍मू के पास पाकिस्‍तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्‍च पैड को नष्‍ट किया

भारतीय सेना ने जम्‍मू के पास पाकिस्‍तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्‍च पैड को नष्‍ट कर दिया है। यहां से ट्यूब लॉन्‍च ड्रोन छोड़ जा रहे थे। इसके अलावा, भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान से लगी अंतरराष्‍ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर स्थित बारामुला से भुज तक 26 स्‍थानों पर ड्रोन हमलों को विफल कर दिया। इनमें वे ड...

मई 10, 2025 8:21 पूर्वाह्न

views 21

केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुम्बई में अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठकें कीं

केन्द्रीय पोत परिवहन, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कल मुम्बई में अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठकें कीं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए श्री सोनोवाल ने प्रमुख समुद्री परियोजनाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सामान्‍य व्‍यापारिक गतिविधियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । उन्होंने...

मई 10, 2025 7:59 पूर्वाह्न

views 41

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता वार्ता का पहला दौर संपन्न

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता वार्ता का पहला दौर कल नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि पहले दौर की वार्ता दोनों देशों के बीच वर्चुअल माध्यम से बातचीत के बाद हुई। मंत्रालय ने कहा कि वस्तु और सेवा व्यापार, व्यापार सुविधा और आर्थिक सहयोग के पा...

मई 10, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 29

देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 32 हवाईअड्डे 15 मई तक नागरिक उड़ानों के लिए बंद

भारतीय विमान पत्‍तन प्राधिकरण ने 15 मई तक देश के उत्‍तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 32 हवाई अड्डों से उड़ानें अस्‍थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। इन हवाई अड्डों में अमृतसर, चंडीगढ़, जम्‍मू, श्रीनगर, भुज, जामनगर, जैसलमेर, पठानकोट और अन्‍य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दिल्ली और मुंबई उड़ान सूचना क्षेत...

मई 10, 2025 7:37 पूर्वाह्न

views 17

पाकिस्तानी ने सैन्य ढांचे को निशाना बनाने के लिए कई बार भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया : कर्नल सोफिया कुरैशी

पाकिस्तान ने बृहस्‍पतिवार की रात को लगभग चार सौ ड्रोन का इस्तेमाल कर लेह से लेकर सरक्रीक तक 36 स्‍थानों पर घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय सशस्त्र बलों ने काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक तरीकों का इस्तेमाल कर इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया। नई दिल्ली में एक विशेष ब्रीफिंग में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी...

मई 9, 2025 10:27 अपराह्न

views 16

भारत ने आईएमएफ बोर्ड की बैठक में मतदान से किया परहेज

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) बोर्ड की बैठक में मतदान से परहेज किया, जिसमें पाकिस्तान के लिए नए बेलआउट पैकेज पर विचार किया गया। भारत ने पाकिस्तान के खराब ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए आईएमएफ कार्यक्रमों की प्रभावशीलता पर भी चिंता जताई और राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के लिए ऋण वित्तपोषण...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला