जून 13, 2025 11:03 पूर्वाह्न
38
ईरान और इस्राइल के बीच हाल के घटनाक्रमों पर भारत ने चिंता व्यक्त की
भारत ने ईरान और इस्राइल के बीच हाल के घटनाक्रमों पर चिंता व्यक्त की है और दोनों पक्षों से किसी भी तरह के तनाव को कम करने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत, परमाणु स्थलों पर हमलों से संबंधित रिपोर्टों सहित सभी स्थितियों पर नज़र रख रहा है।