राष्ट्रीय

मई 29, 2025 8:31 अपराह्न

views 23

दिल्ली में आज दोपहर के समय दिनभर धूप रहने के बाद शाम में हल्‍की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली

दिल्ली में आज दोपहर के समय दिनभर धूप रहने के बाद शाम में हल्‍की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक दशमलव तीन डिग्री कम 39 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो दशमलव चार डिग्री कम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।...

मई 29, 2025 8:29 अपराह्न

views 60

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पटना में जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पटना में जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने बिहटा हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव का शिलान्‍यास भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पटना में एक रोडशो किया। छह किलोमीटर लंबे रोडशो में लोगों ने प्रधानमंत्री के काफ...

मई 29, 2025 8:25 अपराह्न

views 31

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में अधिकारी रैंक से नीचे के कर्मियों को मानद रैंक देने का फैसला

गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में अधिकारी रैंक से नीचे के कर्मियों को मानद रैंक देने का फैसला किया है। मानद रैंक एक रैंक ऊपर होगी जो कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन प्रदान की जाएगी। हमारे संवाददाता ने बताया कि मानद रैंक प्राप्त करने के लिए संबंधित कर्मियों को सेवानिवृत्त...

मई 29, 2025 7:36 अपराह्न

views 57

मध्य प्रदेश के लिए कई रेल परियोजनाओं को स्‍वीकृति दी गई है- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मध्य प्रदेश के लिए कई रेल परियोजनाओं को स्‍वीकृति दी गई है। नई दिल्ली में आज श्री वैष्णव ने कहा कि रतलाम-नागदा रेलवे लाइन को चार लेन का बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि 41 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को एक हजार करोड़ र...

मई 29, 2025 7:30 अपराह्न

views 36

माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के अवसर पर 31 मई को एक विशेष नाट्य प्रस्तुति- “कर्मयोगिनी माता अहिल्या” का आयोजन

सांस्कृतिक स्रोत और प्रशिक्षण केंद्र-सीसीआरटी अपने स्थापना दिवस और माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के अवसर पर 31 मई को एक विशेष नाट्य प्रस्तुति- "कर्मयोगिनी माता अहिल्या" का आयोजन करेगा। इस नाटक में माता अहिल्याबाई होल्कर की कहानी प्रस्‍तुत की जायेगी। सीसीआरटी ने बताया कि यह नाटक न केवल एक मंच...

मई 29, 2025 8:35 अपराह्न

views 48

देश भर के समाचार पोर्टल शब्द के माध्यम से दूरदर्शन और आकाशवाणी के विश्वसनीय भंडार तक पहुँच सकते हैं

प्रसार भारती-प्रसारण और प्रसार के लिए साझा ऑडियो-विजुअल, पीबी शब्द ने यूट्यूबर्स, पॉडकास्टर्स और वीडियो संपादकों को निःशुल्क सेवाओं के लिए पंजीकरण करने के लिए आमंत्रित किया है। पीबी शब्द कॉपीराइट-मुक्त, प्रामाणिक और उपयोग में सुरक्षित सामग्री के लिए एक उत्‍कृष्‍ट स्रोत है। पीबी शब्द यूट्यूबर्स और क्...

मई 29, 2025 7:25 अपराह्न

views 85

विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओडिशा के पुरी जिले के सखीगोपाल से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की। कृषि मंत्री ने कहा कि इस अभियान से वैज्ञानिकों और किसानों के बीच दोतरफा संवाद स्‍थापित होगा। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत वैज्ञानिक शोध और तकनीकी जानकारियों को साझा करेंगे सा...

मई 29, 2025 7:24 अपराह्न

views 40

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि देश में अनेक भाषाएँ और बोलियाँ भारतीयता की भावना को प्रतिध्वनित करती हैं। उन्होंने इस दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी का आभार व्यक्त...

मई 29, 2025 6:10 अपराह्न

views 33

दिल्ली सरकार अपनी 100 दिन की उपलब्धियों को रखते हुए भविष्य का रोडमैप कल प्रस्तुत करेगी

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बताया कि दिल्ली सरकार अपनी 100 दिन की उपलब्धियों को रखते हुए भविष्य का रोडमैप कल प्रस्तुत करेगी। राजधानी में भाजपा सरकार के सौ दिन होने के उपलक्ष्‍य में श्री सचदेवा ने आज कहा की सरकार 100 दिन की अल्प अवधि में एक साकारात्मक छवि बनाने में कामयाब हुई है। दिल्...

मई 29, 2025 6:07 अपराह्न

views 28

आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत पर भारत का रुख बिल्कुल स्पष्ट है और कोई भी बातचीत द्विपक्षीय होनी चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्ली में मीडिया से कहा कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उन आतंकवादियों को भारत को सौ...