झारखंड

दिसम्बर 27, 2024 6:33 अपराह्न

views 13

पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन विभिन्न उग्रवादी घटनाओं में 13 मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सरकारी सेवाओं में स्थाई नियुक्ति देने का निर्णय लिया

पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन विभिन्न उग्रवादी घटनाओं में 13 मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सरकारी सेवाओं में स्थाई नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। जिला स्तरीय अनुकंपा समिति ने इसका अनुमोदन किया है।   समिति ने ज़िले में उग्रवादी घटनाओं में मृत व्यक्तियों के आश्रितों से आवेदन मांगा था। समिति ने सरक...

दिसम्बर 27, 2024 6:32 अपराह्न

views 16

 मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जतायी

 मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जतायी है। 28 दिसंबर को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, कोडरमा, गिरिडीह, चतरा में हल्की बारिश हो सकती है जबकि 29 दिसंबर को कोल्हान, रांची, खूंटी, सिमडेगा और गुमला में हल्की बारिश हो सकती है।   वहीं 30 द...

दिसम्बर 27, 2024 6:31 अपराह्न

views 13

लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के उलगाड़ा निवासी वार्ड सदस्य बाल गोविंद साव की उग्रवादियों ने बीती रात हत्या कर दी

लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के उलगाड़ा निवासी वार्ड सदस्य बाल गोविंद साव की उग्रवादियों ने बीती रात हत्या कर दी। वार्ड सदस्य बाल गोविंद साव उलगाड़ा गांव में औरंगा नदी पर बना रहे पुल निर्माण कार्य में मुंशी था। जानकारी के अनुसार उग्रवादियों ने लेवी के लिए वार्ड सदस्य की हत्या की है।

दिसम्बर 27, 2024 6:30 अपराह्न

views 21

राजधानी रांची के खेलगांव में जनवरी में होने वाले 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलो की मेजबानी को लेकर राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने उच्चस्तरीय बैठक की

राजधानी रांची के खेलगांव में जनवरी में होने वाले 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलो की मेजबानी को लेकर राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने उच्चस्तरीय बैठक की।   उन्होंने बताया कि तीन जनवरी से खिलाड़ियों का आना शुरू हो जायेगा। बैठक में निदेशक ने कहा कि सभी पदाधिकारी खेल आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक...

दिसम्बर 26, 2024 3:27 अपराह्न

views 71

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार झारखंड को विकसित बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार झारखंड को विकसित बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। वे कल झारखंड आंदोलन के प्रणेता शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती पर रांची में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।   उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शहीद निर्म...

दिसम्बर 26, 2024 3:27 अपराह्न

views 90

राज्य के किसान बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसलों की बीमा के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं

राज्य के किसान बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसलों की बीमा के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। कृषि विभाग ने बताया कि प्रज्ञा केंद्र और बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

दिसम्बर 26, 2024 3:27 अपराह्न

views 13

चक्रधरपुर मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से 29 और 30 दिसंबर को विशाखापत्तनम-वाराणसी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी

चक्रधरपुर मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से 29 और 30 दिसंबर को विशाखापत्तनम-वाराणसी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी, जबकि हैदराबाद-रक्सौल, सिंकदराबाद-दरभंगा और हटिया-पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस 28 सितंबर को निर्धारित समय की जगह विलंब से खुलेगी।

दिसम्बर 26, 2024 3:26 अपराह्न

views 19

मौसम विभाग ने आज और कल कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने आज और कल कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर को बारिश की भी संभावना जतायी है। 28 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, गुमला और सिमडेगा में जबकि 29 दिसंबर को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में बारिश की...

दिसम्बर 26, 2024 3:23 अपराह्न

views 26

आज रात चलने वाली ट्रेन संख्या-22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी के बदले औड़िहार तक ही जाएगी

आज रात चलने वाली ट्रेन संख्या-22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी के बदले औड़िहार तक ही जाएगी। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्वोतर रेलवे क्षेत्र के छपरा-औड़िहार के बीच सब-वे निर्माण को लेकर 27 और 31 दिसंबर के छह घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन प्रभावित होगी।

दिसम्बर 26, 2024 3:23 अपराह्न

views 18

रामगढ़ जिले में स्थित पतरातु लेक रिजॉर्ट पर्यटकों को आकर्षित करता है

रामगढ़ जिले में स्थित पतरातु लेक रिजॉर्ट पर्यटकों को आकर्षित करता है, क्योंकि यहां हाई स्पीड मोटर बोट के आनंद के साथ प्रवासी पक्षियों को अपने हाथों से दाना खिलाने का अवसर मिलता है। जिले के उपायुक्त ने चंदन कुमार ने सैलानियों से आग्रह किया कि लेक भ्रमण के दौरान लापरवाही न बरतें।