झारखंड

दिसम्बर 29, 2024 5:22 अपराह्न

views 234

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा लेखा सहायक के 384 पदों पर नियुक्ति की जाएगी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, जेएसएससी द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर लेखा सहायक के 384 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें वरीय लेखा सहायक के 217 और लेखा अधीक्षक के 70 पद भी शामिल होंगे। इसके लिए न्यूनतम योग्यता इंटर स्तर तथा कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड वित्त अवर...

दिसम्बर 29, 2024 5:21 अपराह्न

views 14

जामताड़ा जिले में पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकारिब ने बताया कि इन अपराधियों के पास से 20 मोबाइल सेट, 29 फर्जी सिमकार्ड, दो आधार और तीन एटीएम कार्ड समेत एक लाख 14 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं।

दिसम्बर 29, 2024 5:20 अपराह्न

views 19

मौसम विभाग ने रांची समेत 20 जिलों में कल बारिश होने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज रांची समेत 20 जिलों में बादल छाए रहने और कल बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, रांची के अलावा बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा जिलों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बता...

दिसम्बर 29, 2024 5:20 अपराह्न

views 19

प्रदेश में महिलाओं को लगाया जाएगा मुफ्त कैंसररोधी टीका

झारखंड में महिलाओं को कैंसररोधी टीका मुफ्त लगाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत नौ से 25 वर्ष तक के आयु वर्ग की महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य प्रकार के कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पेपिलोमा वायरस, एचपीवी का टीका लगाया जायेगा। म...

दिसम्बर 29, 2024 5:19 अपराह्न

views 354

देवघर साइबर पुलिस ने सरकारी अधिकारी बन ठगी करने वाले 10 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

देवघर जिले के साइबर थाने की पुलिस ने सरकारी अधिकारी बन कर ठगी करने वाले दस साइबर अपराधियों को सारवां थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों के पास से 14 मोबाइल फोन, 22 सिम और तीन एटीएम कार्ड बरामद किया है। इधर, गोड्डा जिले में भी प्रतिबिंब ऐप की मदद से पुल...

दिसम्बर 28, 2024 9:18 अपराह्न

views 17

हजारीबाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध डोडा जब्त किया

हजारीबाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध डोडा जब्त किया। बरामद 606 किलो 30 ग्राम डोडे की कीमत लगभग एक करोड़ रूपए है। हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जिसमें गाड़ी समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

दिसम्बर 28, 2024 9:18 अपराह्न

views 19

झारखंड सरकार के वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने आज पलामू प्रमंडल के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

झारखंड सरकार के वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने आज पलामू प्रमंडल के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले डॉक्टरों की उपस्थिति जांच की और पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया। श्री किशोर ने मरीज़ों  से अस्पताल की व्यवस्था पर भी बातचीत की। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत...

दिसम्बर 28, 2024 8:07 पूर्वाह्न

views 11

एनआईए ने झारखंड के गिरिडीह जिले और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एन.आई.ए.) ने पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान मतदानकर्मियों और सुरक्षा दल पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -माओवादी के हमले के सिलसिले में कल झारखंड के गिरिडीह जिले और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने नक्सली पर्चे, बुकलेट, मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस...

दिसम्बर 27, 2024 6:35 अपराह्न

views 35

दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त करने और पर्यावरण की संरक्षा के लिए धनबाद में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जायेगा

दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त करने और पर्यावरण की संरक्षा के लिए धनबाद में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जायेगा। इसके लिए नई दिल्ली स्थित नमामि गंगे कार्यालय में त्रीपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। इस परियोजना पर 518 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।   इसके तहत पांच सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाये...

दिसम्बर 27, 2024 6:34 अपराह्न

views 17

 खाद्य आपूर्ति विभाग ने ई-केवाईसी की आखिरी तारीख को 28 फरवरी तक बढ़ा दी

 खाद्य आपूर्ति विभाग ने ई-केवाईसी की आखिरी तारीख को 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रभारी सचिव उमा शंकर सिंह ने बताया कि रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एडीएम राशनिंग और जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्धारित अवधि के भीतर ई-केवाइसी का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है।