झारखंड

अगस्त 22, 2025 10:04 पूर्वाह्न

views 65

मौसम विभाग ने रांची समेत 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज रांची समेत 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य के अधिकांश स्थानों पर तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका भी व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अलर्ट का पालन करने की अपील की है।

अगस्त 22, 2025 10:03 पूर्वाह्न

views 30

रांची में झारखंड महिला विकास समिति एवं समाज कल्याण प्रशिक्षण केंद्र द्वारा बाल विवाह उन्मूलन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित \

रांची में कल महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत झारखंड महिला विकास समिति एवं समाज कल्याण प्रशिक्षण केंद्र द्वारा बाल विवाह उन्मूलन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में पहली बार झारखंड के सभी एसडीओ और डीएसडब्ल्यूओ को बाल विवाह निषेध अधिकारी के रूप में...

अगस्त 21, 2025 2:24 अपराह्न

views 15

झारखंड: सरला बिड़ला विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 आयोजित किया जा रहा है

राजधानी रांची स्थित सरला बिड़ला विश्वविद्यालय में आज से तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 आयोजित किया जा रहा है। इस एक्सपो का उद्देश्य है। भारत की वैज्ञानिक तरक्की, तकनीकी नवाचार, सांस्कृतिक धरोहर और सरकारी पहलों को आम जनता के सामने लाना है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ...

अगस्त 21, 2025 2:16 अपराह्न

views 12

झारखंड: हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया

रांची में हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया। मोरहाबादी के जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम से ट्रॉफी यात्रा की शुरुआत की गई। राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने ट्रॉफी का अनावरण किया और इसे यात्रा के लिए रवाना किया। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से शुरु हो रही ...

अगस्त 21, 2025 11:16 पूर्वाह्न

views 67

झारखंड: पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने किया गिरफ्तार

केंद्रीय कारा पलामू में बंद नक्सली संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को मनी लांड्रिंग के मामले में अब ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे इस केस में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। केन्द्रीय जांच एजेंसी को शेल कंपनियों में उसके निवेश के सबूत मिले हैं। गौरतलब है कि टेरर फंडिंग मामले मे...

अगस्त 21, 2025 11:11 पूर्वाह्न

views 21

झारखंड: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हो गयी है

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हो गयी है। बालक अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में खूंटी विजेता बना जबकि बालिका अंडर-17 में सिमडेगा की टीम चैंपियन बनी। उधर, चेन्नई में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड क...

अगस्त 20, 2025 11:51 पूर्वाह्न

views 23

रांची: जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में रांची, खूंटी, हजारीबाग और सिमडेगा की टीमें अलग-अलग वर्ग में फाइनल में पहुंची

रांची में आयोजित जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में रांची, खूंटी, हजारीबाग और सिमडेगा की टीमें अलग-अलग वर्ग में फाइनल में पहुंच गयी हैं। बालिका अंडर-17 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में रांची ने खूंटी को 6-0 से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सिमडेगा ने हजारीबाग को 8-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, खूं...

अगस्त 20, 2025 11:48 पूर्वाह्न

views 23

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से रुक रुक कर लगातार हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और ओड़िशा के समुद्र तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से इसका असर झारखंड पर भी पड़ा है। इससे 25 अगस्त तक झारखंड के अलग-अलग इलाकों में...

अगस्त 20, 2025 11:46 पूर्वाह्न

views 25

रांची: सीसीएल के गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में 22 अगस्त को हृदय रोग से जुड़ा निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा

रांची के कांके रोड स्थित सीसीएल के गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में 22 अगस्त को सुबह 9 बजे से हृदय रोग से जुड़ा निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में दिल्ली के मैक्स अस्पताल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव राठी मरीजों की जांच करेंगे।

अगस्त 19, 2025 2:07 अपराह्न

views 25

जीएसटी से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम ने ठिकाने पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम आज साहिबगंज में एक ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक जीएसटी से जुड़े मामले को लेकर ईडी गोवा ब्रांच की टीम साहिबगंज के बंगाली टोला पहुंची है और कबाड़ का व्यवसाय करने वाले नवीन कुमार दास उर्फ बबलू कबाड़ी के ठिकाने पर दस्तावेज खंगाल रही है।