झारखंड

फ़रवरी 28, 2025 8:31 अपराह्न

views 48

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्यकर्मियों, पेंशनरों और विश्वविद्यालय कर्मियों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। गंभीर बीमारियों की स्थिति में 10 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। विशेष परिस्थितियों में लाभुकों को एय...

फ़रवरी 28, 2025 8:31 अपराह्न

views 13

गढ़वा जिले के नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक भवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समारोह का आयोजन

गढ़वा जिले के नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक भवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समारोह का आयोजन हुआ। उपायुक्त शेखर जमुआर ने बालिकाओं, उनके माता-पिता और पहली बेटी की मां बनने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। डीएसपी यशोधरा ने बेटियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने और अपनी सुरक्षा पर ध्यान देने की सल...

फ़रवरी 28, 2025 5:13 अपराह्न

views 22

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगभग 29 हजार सरकारी स्कूलों को टैब देने की योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज लगभग 29 हजार सरकारी स्कूलों को टैब देने की योजना का शुभारंभ किया। टैब वितरण के साथ स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने और शिक्षकों के 50 घंटे का अनिवार्य प्रशिक्षण योजना की भी शुरुआत की गयी। मुख्यमंत्री आज राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना की भी शुरुआत करेंगे ।

फ़रवरी 28, 2025 5:13 अपराह्न

views 32

आकाशवाणी महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने कोहिमा में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के आकाशवाणी स्टेशनों की वाणिज्यिक बैठक की

आकाशवाणी महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने कोहिमा में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के आकाशवाणी स्टेशनों की कार्यक्रम और वाणिज्यिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय परंपरा का जश्न मनाते हुए पूर्वात्तर कैनवास आकाशवाणी का विमोचन किया। यह पूर्वात्तर क्षेत्र के आकाशवाणी केंद्रों का संक्षिप्त वीडियो क्लिप का ए...

फ़रवरी 28, 2025 5:12 अपराह्न

views 16

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पश्चिम इलाके में फिर मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पश्चिम इलाके में आज से फिर मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आज और कल पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा में हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि रांची और अन्य जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

फ़रवरी 28, 2025 5:12 अपराह्न

views 13

झारखंड विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट आने के बाद राजनीति गरमायी

झारखंड विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट आने के बाद राजनीति गरमा गयी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड ने कोविड के दौरान केन्द्र से मिली पूरी राशि खर्च नहीं की। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने इसे लेकर सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा है कि इससे सरकार का असंवेदनशील...

फ़रवरी 28, 2025 5:12 अपराह्न

views 15

विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही जारी, 3 मार्च को राज्य सरकार पेश करेगी बजट

विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। आज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर राज्य की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेंगे। सर्वेक्षण रिपोर्ट से राज्य की आर्थिक स्थिति का पता चलेगा। तीन मार्च को राज्य सरकार बजट पेश करेगी।

फ़रवरी 27, 2025 10:01 अपराह्न

views 15

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पलामू पुलिस ने टीएसपीसी नक्सली उपेंद्र भुइयां को मनातू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर कोहबरिया जंगल से 6 सौ 52 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि नक्सल संबंधी गतिविधियों...

फ़रवरी 27, 2025 10:00 अपराह्न

views 233

पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया

पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरकार के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। उन्होंने आशा जताई कि इससे नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी और परीक्षाएं तय समय पर होंगी। गौरतलब है कि जेपीएससी अध्यक्ष का पद पिछले छह माह ...

फ़रवरी 27, 2025 10:00 अपराह्न

views 62

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के 7वें अधिवेशन का शुभारंभ डीजीपी अनुराग गुप्ता ने किया

राजधानी रांची में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सातवें अधिवेशन का शुभारंभ डीजीपी अनुराग गुप्ता, आईजी अनूप बिरथरे और डीआईजी नौशाद आलम ने किया। अधिवेशन में झारखंड और बिहार पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। मौके पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि पुलिस मेन्स एसोसिएशन पुलिस की महत्वपूर्ण कड़ी है।