झारखंड

मार्च 5, 2025 11:18 पूर्वाह्न

views 11

जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले में 7 आरोपियों को अग्रिम जमानत देने से अदालत ने किया इनकार

जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले में चार्जशीटेड जमशेदपुर के डीआरडीए के निदेशक संतोष कुमार गर्ग समेत 7 आरोपियों को अग्रिम जमानत देने से अदालत ने इंकार कर दिया है। आरोपियों की ओर से दाखिल याचिका को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत ने पिछले दिनों याचिकाकर्ताओं...

मार्च 5, 2025 11:17 पूर्वाह्न

views 16

सीए इंटर की परीक्षा में रांची सेंटर से टॉपर रहीं सृष्टि कुमारी

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली की ओर से आयोजित होने वाली सीए इंटर की परीक्षा में रांची सेंटर से सृष्टि कुमारी टॉपर रहीं। रांची परीक्षा केंद्र से कुल 600 में से 460 अंक प्राप्त कर सृष्टि कुमारी ने प्रथम, 408 अंक प्राप्त कर प्रीति अग्रवाल ने द्वितीय, 391 अंक प्राप्त कर प्र...

मार्च 5, 2025 11:16 पूर्वाह्न

views 20

जामताड़ा जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को मिली एक और सफलता

जामताड़ा जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव स्थित बुढ़ा बुढी थान के समीप से साइबर अपराध में लिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  एसडीपीओ आनंद कुमार लागुरी ने बताया कि इन अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गय...

मार्च 5, 2025 11:15 पूर्वाह्न

views 13

पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक पुराने डंप को ध्वस्त किया

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी जंगल में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक पुराने डंप को ध्वस्त कर दिया है। यहां से सुरक्षा बलों को एक देशी पिस्टल, दो कार्बाइन, एक रायफल, दस किलो का आईईडी, 58 डेटोनेटर समेत अन्य सामान मिले हैं। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने क...

मार्च 5, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 18

केन्द्र पर बकाये को लेकर केवल राजनीति कर रही है झारखंड सरकार: बाबूलाल मरांडी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि सरकार केन्द्र पर बकाये को लेकर केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को दिग्भ्रमित करने के बजाय अगर सरकार सूत्र पकड़ कर पैसे लेने की बात करे तो हम भी सहयोग करने को तैयार हैं।

मार्च 5, 2025 11:13 पूर्वाह्न

views 23

केन्द्र सरकार से बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये नहीं मिले तो झारखंड के खदानों से कोयले की ढुलाई बंद कर दी जायेगी: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। गिरिडीह के झंडा मैदान में झामुमो के 52वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि केन्द्र सरकार से बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये नहीं मिले तो झारखंड के खदानों से कोयले की ढुलाई बंद कर दी जायेगी। उन्होंने इस म...

मार्च 5, 2025 11:12 पूर्वाह्न

views 30

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। आज की कार्यसूची में बजट के आय-व्यय पर चर्चा शामिल है। बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के आसार हैं। सत्ता पक्ष जहां बजट को समावेशी विकास का प्रतीक बता रहा है, वहीं विपक्ष बजट को निराशाजनक मान रहा है।

मार्च 4, 2025 11:04 पूर्वाह्न

views 14

शेष भारत अंडर-23 टीम में किया गया रांची के बल्लेबाज शिखर मोहन का चयन

रांची के बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन का चयन शेष भारत अंडर-23 टीम में किया गया है। वह झारखंड के एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिनका चयन शेष भारत की टीम में किया गया है।  शेष भारत की टीम नौै मार्च से मोहाली में कर्नल सीके नायडु चौंपियनशिप में पंजाब के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

मार्च 4, 2025 11:01 पूर्वाह्न

views 13

झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना

झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। उत्तर भारत में बर्फवारी और बारिश का असर राज्य में भी दिखायी देगा। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और शाम में ठंड का एहसा...

मार्च 4, 2025 11:01 पूर्वाह्न

views 38

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज छठा दिन

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज छठा दिन है। आज दिन भर सरकार द्वारा पेश किये गये बजट के आय-व्यय पर चर्चा होगी। यह चर्चा कल भी जारी रहेगी, जिसके बाद सरकार अपना जवाब देगी। गौरतलब है कि राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कल एक लाख 45 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट सदन में पेश किया है। मुख्यमंत्री हे...