झारखंड

मार्च 26, 2025 1:07 अपराह्न

views 21

राज्य में फिलहाल मौसम साफ रहेगा, तापमान में धीरे-धीरे होगी वृद्धि  

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में फिलहाल मौसम साफ रहेगा। धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी।   हफ्तेभर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सिसय तक जा सकता है। इस दौरान रांची का पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मार्च 24, 2025 9:42 अपराह्न

views 24

झारखंड : साहिबगंज में आदिम जनजाति के 5 बच्चों की पिछले 10 दिनों में दिमागी बुखार के कारण मृत्‍यु

झारखंड के साहिबगंज जिले में आदिम जनजाति के पांच बच्चों की पिछले 10 दिनों में दिमागी बुखार के कारण मृत्‍यु हो गई। ये आदिम जनजाति मंडरो प्रखंड के बसहा पंचायत के नागरभिट्टा पहाड़ गांव की निवासी है। करीब 20 बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने आकाशवाणी समाचार ...

मार्च 22, 2025 1:49 अपराह्न

views 15

राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से भारी तबाही

रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से भारी तबाही हुई है। ओलावृष्टि और आंधी से फसलों के साथ कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान लोहरदगा जिले में होने की खबर है। उधर वज्रपात से हजारीबाग जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस बीच ...

मार्च 21, 2025 12:33 अपराह्न

views 33

झारखंड हाईकोर्ट में शिक्षकों के 1033 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई

झारखंड हाईकोर्ट में प्लस टू हाई स्कूलों में शिक्षकों के स्वीकृत 1033 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। प्रार्थ...

मार्च 21, 2025 12:27 अपराह्न

views 17

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल से ही तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश जारी

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल से ही तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस दौरान पलामू, गुमला, लोहरदगा और देवघर में वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गयी। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में 23 मार्च तक तेज हवा के साथ बारिश होने और कहीं-कहीं ओ...

मार्च 18, 2025 4:10 अपराह्न

views 15

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष ने घोड़थम्बा हिंसा को लेकर जमकर हंगामा किया

होली के अवकाश के बाद झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही आज शुरु होते ही होली के दौरान गिरिडीह जिले के घोड़थम्बा में हुई हिंसा को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस कारण प्रश्नकाल बाधित हुआ। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा अध्यक्ष से प्रश्नकाल को स्थगित कर घोड़थम्बा हिंसा मामले पर चर्च...

मार्च 18, 2025 4:07 अपराह्न

views 16

घोड़थम्बा हिंसा झारखंड सरकार की विफलता का प्रमाण है: भाजपा विधायक नीरा यादव

सदन के बाहर भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा कि घोड़थम्बा हिंसा झारखंड सरकार की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरुरत है। भाजपा पर पलटवार करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने कहा कि घोड़थम्बा की घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। कां...

मार्च 18, 2025 3:56 अपराह्न

views 27

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड में जल संकट को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड में जल संकट को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा है कि रांची सहित पूरे झारखंड में गर्मी दस्तक दे चुकी है। लेकिन पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार की तैयारी शून्य है। श्री सेठ ने कहा है कि जिस महीने में पानी उ...

मार्च 18, 2025 3:53 अपराह्न

views 28

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास और विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं से श्री मोदी को अवगत कराया। मौके पर श्री गंगवार ने राज भवन, रांची द्वारा प्रकाशित श्राज भवन पत्रिकाश् की प्रति  प्रधान...

मार्च 18, 2025 3:50 अपराह्न

views 17

राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 का अंतिम चरण आज से रांची में शुरू

राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 का अंतिम चरण आज से रांची में मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शुरू हो गया है। पहले मैच हॉकी हरियाणा ने एक के मुकाबले सात गोल से मणिपुर को पराजित कर दिया। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने भी हॉकी बंगाल को एक गोल से पराजित किया। दिन का आखिरी मैच हॉकी झारखं...