झारखंड

सितम्बर 2, 2023 8:12 अपराह्न

views 23

खूंटी में पुलिस ने 1 नक्सली एरिया कमांडर को किया गिरफ्तार

खूंटी में पुलिस ने 1 नक्सली एरिया कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है। तोरपा डीएसपी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस एरिया कमांडर के पास से 1 देशी कट्टा, दो 315 बोर का जिन्दा कारतूस, ए के -47 की 4 जिन्दा गोलियां , पीएलएफआई का पर्चा और मोबाइल बरामद किया गया। इधर कर्रा पुलिस ने भी 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने ...

सितम्बर 2, 2023 8:04 अपराह्न

views 21

दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में कावरियों से भरी हुई 1 गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में आज दोपहर सड़क हादसे में कावरियों से भरी हुई 1 गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। पूर्व समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने ...

सितम्बर 2, 2023 4:24 अपराह्न

views 34

झारखंड: जमशेदपुर कोर्ट परिसर में अपर जिला और सत्र न्यायाधीश के पेशकार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में विशेष सुनवाई हुई

झारखंड उच्च न्यायालय में जमशेदपुर कोर्ट परिसर में अपर जिला और सत्र न्यायाधीश के पेशकार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आज विशेष सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिस्र की अदालत ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए अवकाश के बाद भी सुनवाई की। राज्य के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक अदालत में उपस्...

सितम्बर 2, 2023 4:21 अपराह्न

views 28

रांची, धनबाद और जमशेदपुर के शहरी विकास पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे

रांची, धनबाद और जमशेदपुर के शहरी विकास पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस राशि से शहरी क्षेत्रों में 128 योजनाएं शुरू की जाएगी। सचिव सुखदेव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत रांची, धनबाद और मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र तथा जुगसलाई नगर...

सितम्बर 2, 2023 3:18 अपराह्न

views 31

रांची के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव की चल रही तैयारियों को लेकर बैठक की

रांची के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आगामी चुनाव की चल रही तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने तमाड़, मांडर, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रों के नाम, भवन और स्थल परिवर्तन को लेकर राजनीतिक दलों से सुझाव म...

सितम्बर 2, 2023 3:14 अपराह्न

views 25

यूजीसी ने विद्यार्थियों को दी जाने वाली डिग्री में आधार नंबर दर्ज नहीं करने का दिया निर्देश

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी ने विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों को विद्यार्थियों को दी जाने वाली डिग्री में आधार नंबर दर्ज नहीं करने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार द्वारा डिग्री में आधार नंबर दर्ज करने पर रोक लगाए जाने के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है। आयोग ने कहा कि देश के कई विश्व...

सितम्बर 2, 2023 3:10 अपराह्न

views 26

6 नाबालिगों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से सकुशल रेस्क्यू कराकर परिजनों को सौंपा

दुमका जिले के गोपीकांदर के रहने वाले पहाड़िया आदिम जनजाति के 6 नाबालिगों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से सकुशल रेस्क्यू कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इनमें 5 नाबालिग बच्ची और 1 नाबालिग बच्चा शामिल है। इन सभी नाबालिगों को काम दिलाने का झांसा देकर विजयनगर ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलन...

सितम्बर 2, 2023 1:18 अपराह्न

views 27

प्रवर्तन निदेशालय ने छवि रंजन और व्यवसायी विष्णु अग्रवाल समेत 10 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की

प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन घोटाला मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त और जेल में बंद छवि रंजन और व्यवसायी विष्णु अग्रवाल समेत 10 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल कर दी है। ईडी की विशेष अदालत में यह आरोप पत्र राजधानी रांची के बरियातू में चेशायर होम की जमीन की अवैध खरीद बिक्री से जुड़े मामले में दाखिल कि...

सितम्बर 2, 2023 1:14 अपराह्न

views 51

राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों की सेवा मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को सौंपी

राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों की सेवा मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को सौंप दी है। अब ये अधिकारी विभिन्न जिलों में उप निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किए जाएंगे। कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

सितम्बर 2, 2023 1:12 अपराह्न

views 27

पथ निर्माण विभाग द्वारा जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर 1 नया बाईपास बनाया जाएगा

पथ निर्माण विभाग द्वारा जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर 1 नया बाईपास बनाया जाएगा। विभाग ने इसके लिए डीपीआर तैयार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बाईपास लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबा होगा और इसमें स्वर्ण रेखा नदी पर 1 अलग ब्रिज भी बनेगा। यह बाईपास रांची-जमशेदपुर एनएच को भी जोड़ेगा।