झारखंड

सितम्बर 8, 2023 3:06 अपराह्न

views 17

प्रदेश भाजपा 9 और 10 सितंबर को मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत चलाएगी घर-घर से मिट्टी संग्रह अभियान

प्रदेश भाजपा 9 और 10 सितंबर को मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांव एवं शहरों में घर-घर से मिट्टी संग्रह अभियान चलाएगी। जिस घर में मिट्टी उपलब्ध नहीं हो वहां से एक मुट्ठी चावल लिए जायेंगे। प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मो...

सितम्बर 7, 2023 8:29 अपराह्न

views 22

विधायक सरयू राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी से पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से पूछताछ की मांग की

जमशेदपुर में आज विधायक सरयू राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रवर्तन निदेशालय से पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से पूछताछ की मांग की है। श्री राय ने कहा की जेल में बंद आइएएस पूजा सिंघल, छवि रंजन और कारोबारी प्रेम प्रकाश से जुड़े सभी घोटाले रघुवर दास के कार्यकाल के ही है। उन्ह...

सितम्बर 7, 2023 8:27 अपराह्न

views 27

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय रांची पहुंचे

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय आज  रांची पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर रांची स्थित कांग्रेस भवन रांची में आज भारतीय युवा कांग्रेस ने युवा शक्ति को बढ़ावा देने और देश में व्याप्त संवैधानि...

सितम्बर 7, 2023 8:25 अपराह्न

views 19

झारखंड: डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

गोड्डा जिले में डेंगू को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अनुमंडल सहित शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के जरिए डेंगू के प्रसार के रोकथाम को लेकर एन्टी लार्वा छिड़काव, साफ सफाई, फॉगिंग तथा घर घर सर्वे कर डेंगू लार्वा की जांच का कार्य किया जा रहा है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखत...

सितम्बर 7, 2023 8:22 अपराह्न

views 13

जमशेदपुर में टाटा स्टील एशियाई जूनियर ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन किया गया

जमशेदपुर में आज टाटा स्टील एशियाई जूनियर ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद एवं टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। श्री आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि चेस को बढ़ावा देने के लिए हम अपना इंस्टिट्यूट चला रहे हैं। जिसमें वहां प्रतिभाव...

सितम्बर 7, 2023 8:19 अपराह्न

views 23

लोहरदगा में सदर अस्पताल की ओर से टुगेदर फॉर क्लीन रैली का आयोजन किया गया

लोहरदगा में सदर अस्पताल की ओर से आज सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन की अध्यक्षता में टुगेदर फॉर क्लीन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सदर अस्पताल से पावरगंज चौक और वापस पावरगंज चौक से सदर अस्पताल तक निकली गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व स्तर पर वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्यों को बढ़ावा देना है। इसल...

सितम्बर 7, 2023 8:17 अपराह्न

views 14

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं राजधानी रांची सहित राज्यभर में कल के बाद आज भी जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर राजधानी रांची के मेन रोड में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रा...

सितम्बर 7, 2023 4:20 अपराह्न

views 17

राज्य मंत्रिपरिषद ने किन्नरों को आरक्षण का लाभ देने का लिया निर्णय

राज्य मंत्रिपरिषद ने किन्नरों को आरक्षण का लाभ देने का निर्णय लिया है। इस समुदाय के जिन लोगों को किसी भी वर्ग में आरक्षण नहीं मिला है, उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग-ओबीसी के तहत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के किन्नरों को भी इसी श्रेणी में लाभ मिलेगा। यह निर्णय पूर्व में सुप्रीम कोर्ट से जारी आदे...

सितम्बर 7, 2023 4:16 अपराह्न

views 18

झारखंड वीरों की भूमि है–राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है। यहां की माटी में ऐसी महान विभूतियों ने जन्म लिया है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। भगवान बिरसा मुंडा, फूलो-झानो, तिलका मांझी, बुधु भगत, नीलांबर-पीतांबर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लड़ाई में महत्व...

सितम्बर 7, 2023 4:13 अपराह्न

views 22

आकांक्षी जिला सिमडेगा के बांसजोर प्रखंड में चिंतन शिविर का हुआ आयोजन

आकांक्षी जिला सिमडेगा के बांसजोर प्रखंड में कल चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। जिले के उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद नीति आयोग द्वारा विभिन्न कारकों के आधार पर पहचाने गए देश के सबसे पिछड़े प्रखण्डों का विकास करना है।