झारखंड

सितम्बर 9, 2023 1:57 अपराह्न

views 18

रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड स्थित सुकरीगढ़- लारी में सत्यापन कार्य का उपायुक्त चंदन कुमार ने निरीक्षण किया

रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड स्थित सुकरीगढ़- लारी में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डोर-टू-डोर चल रहे सत्यापन कार्य का उपायुक्त चंदन कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने इसे लेकर बीएलओ को कई निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर संवाद क...

सितम्बर 9, 2023 1:55 अपराह्न

views 18

झारखंड: छोटानागपुर प्रमंडलीय रोजगार मेला सह ऑफर लेटर वितरण समारोह 11 सितंबर को होगा

हजारीबाग जिला मुख्यालय में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय रोजगार मेला सह ऑफर लेटर वितरण समारोह 11 सितंबर को होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विभिन्न कंपनियों और संस्थानों के लिए चयनित 5193 युवाओ को ऑफर लेटर सौंपेंगे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्...

सितम्बर 9, 2023 1:51 अपराह्न

views 15

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्लान को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्लान को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने बूढ़ा पहाड क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल निर्माण, स्वास्थ्य समेत अन्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुख्य सचिव को बताया...

सितम्बर 9, 2023 1:49 अपराह्न

views 18

राज्य में डेंगू मरीजों में लगातार बढ़ोतरी

राज्य में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गोड्डा को छोड़कर बाकी सभी 23 जिलों में 789 मरीज मिल चुके हैं। रामगढ़ जिले में 1 डेंगू मरीज के मौत की बात भी सामने आई है। इधर, अस्पतालों में डेंगू की जांच के लिए भीड़ उमड़ रही है।

सितम्बर 9, 2023 12:21 अपराह्न

views 14

राज्य सरकार ने 7 जिलों के पुलिस कप्तान समेत भारतीय पुलिस सेवा के 18 पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया

राज्य सरकार ने 7 जिलों के पुलिस कप्तान समेत भारतीय पुलिस सेवा के 18 पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। चंदन कुमार सिन्हा रांची और कौशल किशोर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। हरीश बिन जमा लोहरदगा, हरविंदर सिंह गुमला, दीपक कुमार पांडेय गढ़वा, अनुदीप सिंह कोडरमा और अनिमेष नैथानी जाम...

सितम्बर 9, 2023 12:18 अपराह्न

views 30

रांची के सीसीएल मुख्यालय में 3 दिवसीय कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस सीमेकॉन- 23 की हुई शुरुआत

राजधानी रांची के सीसीएल मुख्यालय में 3 दिवसीय कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस सीमेकॉन- 23 की कल शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में कोल इंडिया के अध्यक्ष पीएम प्रसाद समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस कांफ्रेंस में कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयों के  लगभग 200 चिकित्सक भाग ले रहे हैं।

सितम्बर 9, 2023 12:15 अपराह्न

views 19

झारखंड उच्च न्यायालय ने पूर्व 9 आरोपियों के खिलाफ सरकारी राशि के दुरुपयोग मामले में जवाब मांगा

झारखंड उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, कमलेश सिंह, बंधु तिर्की, एनोस एक्का और हरिनारायण राय समेत 9 आरोपियों के खिलाफ सरकारी राशि के दुरुपयोग मामले में राज्य सरकार, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र और न्यायाधीश ...

सितम्बर 9, 2023 12:11 अपराह्न

views 15

रामगढ जिले में दामोदर नदी को पर्यटन क्षेत्र के रुप में किया जाएगा विकसित

रामगढ जिले में नमामि गंगे योजना के तहत दामोदर नदी को पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित किया जाएगा। उपायुक्त ने कल इसका स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बनारस की तर्ज पर यहां पर गंगा आरती होगी। इसकी साफ-सफाई तथा सौंदर्यीकरण समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर संबधित अधिकारियों को डीपीआर बनाने...

सितम्बर 8, 2023 9:37 अपराह्न

views 21

खूंटी: उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने सदर अस्पताल परिसर में नेत्रदान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खूंटी जिले के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने सदर अस्पताल परिसर में नेत्रदान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में मौजूद सिविल सर्जन ने कहा कि वर्तमान में कॉर्निया जनित अंधापन के मामलों में वृद्धि हुई है। सरकार अंधेपन की समस्या के प्रति गंभीर है। इसके तहत जिले में नेत्रदान पखवाड़ा मनाया...

सितम्बर 8, 2023 9:35 अपराह्न

views 14

राज्य में जल्द ही 956 डॉक्टरों की होगी भर्ती: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि राज्य में जल्द ही नौ सौ छप्पन डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। मंत्री ने कहा कि इससे पहले 200 डॉक्टरों की भर्ती की जा चुकी है। सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री आज धनबा...