झारखंड

सितम्बर 20, 2023 8:49 अपराह्न

views 18

झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आज जमशेदपुर ने गोड्डा को 5-0 से पराजित किया

गढ़वा जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आज जमशेदपुर ने गोड्डा को 5-0 से पराजित कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।

सितम्बर 20, 2023 8:47 अपराह्न

views 16

राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है–पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। श्री आज गुमला जिले के सिसई प्रखंड में आयोजित संकल्प यात्रा के दौरान 1 जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल एक क्रांतिकारी कदम है। 

सितम्बर 20, 2023 8:46 अपराह्न

views 13

भू-माफियाओं के साथ सांठगांठ के 1 मामले में रामगढ़ जिले के 2 दारोगा निलंबित

भू-माफियाओं के साथ सांठगांठ के 1 मामले में रामगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पियूष पांडेय ने 2 दारोगा को निलंबित कर दिया है। इनमें बासल थाना प्रभारी विकास आर्यन और रामगढ़ थाना के दारोगा श्याम नंदन सिंह शामिल हैं। 2 दिन पहले ये दोनों 1 सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने की नियत से घटनास्थल पर पाए गए थे।

सितम्बर 20, 2023 8:44 अपराह्न

views 13

खाद्य सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित कराने में मुखिया की महत्वपूर्ण भूमिका है– हिमांशु शेखर चौधरी

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित कराने में मुखिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री चौधरी आज पाकुड़ जिले के डायट भवन में संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में यदि मुखिया जागरूक हों तो किसी...

सितम्बर 20, 2023 8:41 अपराह्न

views 12

लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में आज से 100 दिनों का विशेष जागरूकता शिविर शुरु किया गया

लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में आज से 100 दिनों का विशेष जागरूकता शिविर शुरु किया गया। इसके तहत जिले के हर गांव में महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वृद्धों और अनुसूचित जनजाति के लोगों के बीच विभिन्न कानूनों के बारे में और सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी जाएगी।

सितम्बर 20, 2023 3:21 अपराह्न

views 18

झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ी

झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों का मिलने का सिलसिला जारी है। रिम्स और सदर अस्पताल रांची में सैकड़ों संदिग्ध मरीज आ रहे हैं। कल राज्यभर में डेंगू के 40 से अधिक मरीजों की पुष्टि हुई जबकि चिकुनगुनिया के 4 मरीज मिले। वहीं कल पूर्वी सिंहभूम में डेंगू के एक मरीज की मौत हो गई। उधर धनबाद में उपायुक्...

सितम्बर 20, 2023 3:19 अपराह्न

views 17

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रूपये के नोट को बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रूपये के नोट को बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है। इससे पहले रिजर्व बैंक ने अपने बयान में कहा था कि ये नोट वैध रहेंगे और 30 सितंबर 2023 तक बैंकों में जमा कराया जा सकता है। 

सितम्बर 20, 2023 3:15 अपराह्न

views 14

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी-एनटीए ने शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए परीक्षा का कैलेंडर जारी किया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी-एनटीए ने शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। जेइइ मेन की परीक्षा का पहला चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी तक होगा। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 1 अपैल से 15 अप्रैल 2024 तक आयोजित होगी। वहीं मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट की परीक्षा 5 मई को होगी।

सितम्बर 20, 2023 3:14 अपराह्न

views 8

झारखंड: एसबीआई के एटीएम को उखाड़कर चोरी करने की घटना में शामिल 1 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया गांव में एसबीआई के एटीएम को उखाड़कर चोरी करने की घटना में शामिल 1 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी ने बताया कि मोहम्मद मेहंदी अंसारी ने जुर्म स्वीकार किया है।

सितम्बर 20, 2023 3:03 अपराह्न

views 14

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश होने के बाद झारखंड के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया

लोकसभा में कल नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश होने के बाद झारखंड के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय है, जिससे नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा में 81 सीटों में 27...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला