झारखंड

सितम्बर 21, 2023 3:36 अपराह्न

views 15

अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए कैथलैब में अब सेंट्रल इमरजेंसी को शिफ्ट किया जाएगा

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए कैथलैब में अब सेंट्रल इमरजेंसी को शिफ्ट किया जाएगा। वहीं बेड और मशीनों की निगरानी के लिए नोडल बनाया जाएगा। उपायुक्त वरुण रंजन ने कल अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी।

सितम्बर 21, 2023 3:33 अपराह्न

views 18

धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में 37 खून के नमूनों की जांच की गई

धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में 37 खून के नमूनों की जांच की गई, जिसमें 9 लोग डेंगू से ग्रस्त पाए गए। 3 मरीज पहले से अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु प्रतापन ने बताया कि संक्रमित मरीजों के क्षेत्र में लगातार सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू के प्रति लोगों को जाग...

सितम्बर 21, 2023 3:28 अपराह्न

views 18

पूर्वी सिंहभूम जिले की भालूबासा बस्ती में करमा पूजा की हुई शुरुआत

पूर्वी सिंहभूम जिले की भालूबासा बस्ती में कल से करमा पूजा की शुरुआत हो गई। यह आयोजन 1 सप्ताह तक चलेगा। संस्था के सलाहकार जगन्नाथ बेहरा ने बताया कि भालूबासामुखी समाज द्वारा पिछले 115 साल से यहां करमा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। 26 सितंबर को करमा पूजा का विसर्जन होगा, जिसमें पूरे कोल्हान से लगभग 1...

सितम्बर 21, 2023 3:25 अपराह्न

views 16

धनबाद जिले के झरिया के हेटलीबांध में रहने वाले शराब और बालू के कारोबारी पुंज सिंह को बिहार के बालू घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया

धनबाद जिले के झरिया के हेटलीबांध में रहने वाले शराब और बालू के कारोबारी पुंज सिंह को बिहार के बालू घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कल गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले बालू सिंडिकेट के राधाचरण सेठ, कन्हैया, धनबाद के जगनारायण सिंह और सतीश कुमार को ईडी ने पकड़ा था। पुंज सिंह आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट...

सितम्बर 21, 2023 3:17 अपराह्न

views 14

राष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल मुकाबले में झारखंड की टीम ने नई दिल्ली को 23-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया

राष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल मुकाबले में झारखंड की टीम ने नई दिल्ली को 23-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। नई दिल्ली में कल खेले गए इस मैच में झारखंड की ओर से गुमला जिले के सेंट पैट्रिक आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर की खिलाड़ियों ने एयर फोर्स बाल भारती स्कूल नई दि...

सितम्बर 20, 2023 9:00 अपराह्न

views 12

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मोबाइल टावर लगाने के काम में तेजी लाई जाएगी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मोबाइल टावर लगाने के काम में तेजी लाई जाएगी। जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आज जिला टेलीकॉम समिति की एक बैठक हुई, जिसमें टेलीकॉम संरचना निर्माण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उ...

सितम्बर 20, 2023 8:59 अपराह्न

views 15

उपायुक्त रामनिवास यादव ने स्वयं कृमि की दवा एल्बेंडाजोल खाकर अभियान की शुरुआत की

साहिबगंज जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर स्वयं कृमि की दवा एल्बेंडाजोल खाकर अभियान की शुरुआत की। इसके तहत 1 से 19 साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।

सितम्बर 20, 2023 8:57 अपराह्न

views 11

राज्य के पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया

राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। रांची के डोरंडा स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस बल, जैप-1 के परिसर में 4 से 7 अक्टूबर तक यह ड्यूटी मीट का आयोजन किया जाएगा।

सितम्बर 20, 2023 8:55 अपराह्न

views 15

पोषण माह का आयोजन पूरे प्रदेश में प्रखंड स्तर तक किया जा रहा है–शशि प्रकाश झा

समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा है कि पोषण माह का आयोजन पूरे प्रदेश में प्रखंड स्तर तक किया जा रहा है। इसी शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के गांव से की गई है। श्री झा आज रांची में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर महीने राज्यभर के ...

सितम्बर 20, 2023 8:52 अपराह्न

views 18

राज्य में कृषि से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है–राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि राज्य में कृषि से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सब्जियों, मसालों, औषधीय पौधों, सुगंधित चावल आदि की जैविक खेती की राज्य में पूरी संभावना है। श्री राधाकृष्णन आज रांची के नामकुम स्थित भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला