झारखंड

अप्रैल 2, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 16

रांची और हजारीबाग समेत कई जिलों में विभिन्न अखाड़ों की ओर से अमित मंगलवारी जुलूस निकाला गया

रामनवमी के उपलक्ष्य में रांची और हजारीबाग समेत कई जिलों में विभिन्न अखाड़ों की ओर से कल अमित मंगलवारी जुलूस निकाला गया। परंपरागत हथियार से लैस राम भक्तों ने सड़कों पर शौर्य प्रदर्शन कर जुलूस में अपनी कला का प्रदर्शन किया।

अप्रैल 2, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 14

चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना अनुष्ठान आज

चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन आज खरना अनुष्ठान होगा। देवघर, लातेहार समेत कई जिलों में नदी और तालाब में घाट बनाये जा रहे हैं। देवघर नगर निगम के नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा ने बताया कि छठ पूजा को लेकर स्वच्छता के अलावा समुचित विद्युत प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है।

अप्रैल 2, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 22

झारखंड में जेईई मेन के दूसरे चरण की परीक्षा आज से

झारखंड में जेईई मेन के दूसरे चरण की परीक्षा आज से विभिन्न जिलों में शुरू हो रही है। पहली पारी की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। परीक्षा नौ अप्रैल तक आयोजित होगी।

अप्रैल 2, 2025 10:49 पूर्वाह्न

views 19

देवघर जिले के सारवां थाना अंतर्गत डकाय जंगल से पुलिस ने 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

देवघर जिले के सारवां थाना अंतर्गत डकाय जंगल से 10 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से 10 मोबाइल फोन और 11 सिम बरामद किए गए हैं। डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि पुलिस को साइबर अपराधियों की गुप्त सूचना मिली थी।

अप्रैल 2, 2025 10:45 पूर्वाह्न

views 32

खूंटी जिले के प्रसिद्ध रिमिक्स वाटरफॉल में डूबने से रांची जिले के दो छात्रों की मौत

खूंटी जिले के प्रसिद्ध रिमिक्स वाटरफॉल में डूबने से रांची जिले के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ रिमिक्स फॉल घूमने गये थे। मृतकों में रांची के खेलगांव का रोलेन तिर्की और जेम्स सांगा शामिल है। खूंटी डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि फॉल में डूबे दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया...

अप्रैल 2, 2025 10:44 पूर्वाह्न

views 19

रांची के सिरम टोली फ्लाईओवर रैंप मामले में 30 मार्च को हंगामा करने और पुलिस से झड़प करने वालों पर पुलिस कार्रवाई पर फिलहाल रोक

रांची के सिरम टोली फ्लाईओवर रैंप मामले में 30 मार्च को हंगामा करने और पुलिस से झड़प करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में रांची पुलिस को निर्देश जारी किया है।

अप्रैल 2, 2025 10:43 पूर्वाह्न

views 28

1,717 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करेगा जेएसएससी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) 1,717 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करेगा। राज्य सरकार को भेजी गयी रिपोर्ट के अनुसार जेएसएससी से आरक्षित एक हजार नौ सौ चार पदों पर नियुक्ति होनी थी। इनमें 153 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है और 34 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। शेष पदों पर निय...

अप्रैल 2, 2025 10:41 पूर्वाह्न

views 27

पश्चिमी सिंहभूम जिले में बाल सुधार गृह से 20 से अधिक बाल बंदी फरार

पश्चिमी सिंहभूम जिले में कल शाम बाल सुधार गृह से 20 से अधिक बाल बंदी फरार हो गये। बाल बंदियों ने सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया और गेट का ताला तोड़कर फरार हो गए।घटना के बाद प्रशिक्षु आइपीएस निखिल राय, बहामन टुटी, संदीप अनुराग टोपनो ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू की।

अप्रैल 1, 2025 12:31 अपराह्न

views 22

तीन मई से पांच मई तक रांची में आयोजित होंगे चौथे साउथ एशिया फेडरेशन गेम्स

चौथे साउथ एशिया फेडरेशन गेम्स की मेजबानी झारखंड को मिली है। यह तीन मई से पांच मई तक रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में सात देशों के तीन सौ से अधिक एथलीट भाग लेंगे।

अप्रैल 1, 2025 12:29 अपराह्न

views 19

मौसम विभाग ने झारखंड समेत कई राज्यों में हीट वेव का प्रभाव अधिक रहने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने झारखंड समेत कई राज्यों में इस बार हीट वेव का प्रभाव अधिक रहने का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।