झारखंड

सितम्बर 27, 2023 4:17 अपराह्न

views 15

गिरिडीह: वेतन भुगतान के आश्वासन के बाद सदर अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल ख़त्म

गिरिडीह सदर अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने त्रिपक्षीय वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दिया है। वे पांच सूत्री मांगों को लेकर 25 सितंबर से हड़ताल पर थे। आउटसोर्सिंग कर्मियों का आरोप है कि समय पर वेतन का भुगतान नहीं होता है। वार्ता में 10 अक्टूबर तक वेतन भुगतान के आश्वासन के बाद हड़ताल स...

सितम्बर 27, 2023 4:11 अपराह्न

views 244

आईएएस अधिकारी भोर सिंह यादव बने उद्योग विभाग के निदेशक

झारखंड सरकार ने पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी भोर सिंह यादव को उद्योग विभाग का निदेशक बनाया है, जबकि तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अरवा राजकमल को प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त मंजूना...

सितम्बर 26, 2023 9:02 अपराह्न

views 15

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान श्री सोरेन ने पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित नेतरहाट इको रिट्रीट के आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिये। 

सितम्बर 26, 2023 8:45 अपराह्न

views 12

चंद्रयान 3 से संबंधित विशेष तथ्यों की जानकारी और वैज्ञानिकों से मुलाकात करने के लिए गुमला जिले की 25 आदिवासी छात्राएं आज इसरो के लिए रवाना हुईं

चंद्रयान 3 से संबंधित विशेष तथ्यों की जानकारी और वैज्ञानिकों से मुलाकात करने के लिए गुमला जिले की 25 आदिवासी छात्राएं आज इसरो के लिए रवाना हुईं। जिले के एकलव्य, कस्तूरबा गांधी और आश्रम विद्यालय की 25 आदिवासी छात्राओं को एक्सपोजर विजिट के लिए चेन्नई के श्रीहरिकोटा स्थित इसरो भेजा गया है। जिले के उपाय...

सितम्बर 26, 2023 8:28 अपराह्न

views 16

लोहरदगा के उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम-पीएमईजीपी की प्रगति की समीक्षा की

लोहरदगा के उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम-पीएमईजीपी की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें मौजूदा वित्तीय वर्ष में जिला को प्राप्त लक्ष्य, विभिन्न बैंक शाखा में ऑनलाइन अग्रसारित किए गए आवेदन पत्रों, बैंक द्वारा ऑनलाइन ऋण स्वीकृत किए गए लाभार्थी की...

सितम्बर 26, 2023 8:26 अपराह्न

views 14

साहिबगंज के उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में जिलास्तरीय नार्काे को ऑर्डिनेशन समिति की बैठक हुई आयोजित

साहिबगंज के उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में जिलास्तरीय नार्काे को ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित एसडीपीओ को अफीम और गांजा की खेती पर रोक लगाने के लिए निगरानी रखने का निर्देश दिया। वहीं कल्याण छात्रावास और कॉलेज छात्रावासों में छापेमारी करने का निर्देश दिय...

सितम्बर 26, 2023 8:24 अपराह्न

views 14

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने क्षेत्र भ्रमण के बाद परिसदन में लोगों की समस्याएं सुनी

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने क्षेत्र भ्रमण के बाद परिसदन में लोगों की समस्याएं सुनी और उसे दूर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस दौरान लोगों ने हाल में हुई बारिश के बाद ग्रामीण सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की वजह से हो रही परेशानियों को दूर करने की गुहार लगाई। 

सितम्बर 26, 2023 8:19 अपराह्न

views 33

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक और राज्य की मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी ने आज झारखंड विधानसभा में शपथ ली

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक और राज्य की मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी ने आज झारखंड विधानसभा में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि झारखंड के पूर्व मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद डुमरी में उपचुनाव हुआ था, जिसमें उनकी पत्नी बे...

सितम्बर 26, 2023 8:18 अपराह्न

views 15

राज्य के कई हिस्सों में दोपहर से रूक-रूककर तेज बारिश हुई

राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज दोपहर से रूक-रूककर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रांची के अलावा चतरा, गिरिडीह, गुमला और लोहरदगा के कुछ भागों में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्यभर में पिछले 24 घंटे के दौरान मॉनसून की गतिविधि सामान्य रही। दुमका म...

सितम्बर 26, 2023 4:28 अपराह्न

views 18

प्रवासी मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कोडरमा स्टेशन पर डीडीसी ऋतुराज ने कियोस्क का उद्घाटन किया

प्रवासी मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और योजनाओं की जानकारी देने के लिए कोडरमा स्टेशन पर डीडीसी ऋतुराज ने कियोस्क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि काम के दौरान दुर्घटना के शिकार मजदूरों के आश्रितों को 2 लाख रुपये तक का मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। श्रम परिवर्तन पदाधिकारी संदीप कु...