झारखंड

अक्टूबर 4, 2023 3:29 अपराह्न

views 12

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची के सदर अस्पताल में डेंगू की जांच मुफ्त करने की व्यवस्था शुरू

राजधानी रांची सहित राज्य में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची के सदर अस्पताल में डेंगू की जांच मुफ्त करने की व्यवस्था शुरू की गई है। इस जांच के लिए पहले मरीजों से 30 रुपए लिये जाते थे, लेकिन अब इसे मुफ्त किया गया है। यहां हर दिन 135 से 150 खून के नमूनों की जांच की जा रही है।

अक्टूबर 3, 2023 7:28 अपराह्न

views 13

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आकांक्षी जिलों में संकल्प सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आकांक्षी जिलों में संकल्प सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आज से  9 अक्टूबर तक चलने वाले इस सप्ताह में हर दिन विकास से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों में संपूर्ण स्वास्थ्य, सुपोषित परिवार, स्वच्छता, कृषि, शिक्षा और समृद्धि दिवस शामिल हैं। गोड्डा जिले क...

अक्टूबर 3, 2023 7:26 अपराह्न

views 17

साहिबगंज के तालझारी प्रखंड के ग्रामीणों ने उपायुक्त राम निवास यादव से मिलकर समय पर राशन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज की

साहिबगंज के तालझारी प्रखंड के ग्रामीणों ने आज उपायुक्त राम निवास यादव से मिलकर समय पर राशन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज की। वहीं ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पूरे मामले की जांच करने और समय पर ग्रामीणों को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

अक्टूबर 3, 2023 7:21 अपराह्न

views 14

झारखंड सरकार में संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने जातीय जनगणना को जायज ठहराया

झारखंड सरकार में संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने जातीय जनगणना को जायज ठहराया है। बोकारो में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जातीय जनगणना की पक्षधर है। उन्होंने आज बोकारो में जन सुनवाई के दौरान लोगों की समस्यायें सुनी। इस दौरान उन्होंने  कहा कि जात...

अक्टूबर 3, 2023 7:19 अपराह्न

views 23

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को लेकर जिला मुख्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को लेकर जिला मुख्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डेेंगू के रोकथाम को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एंटी लार्वा का छिड़काव बढ़ाने, जलजमाव वाले स्थान को खाली करने सहित स्कूली बच्चों को डेंगू से बचन...

अक्टूबर 3, 2023 7:17 अपराह्न

views 18

मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त 47 सहायक अभियंता और वाणिज्य कर विभाग में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग में नव नियुक्त 47 सहायक अभियंता और वाणिज्य कर विभाग में नवनियुक्त लिपिकीय सेवा संवर्ग के निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यार्थियों को उज्जवल ...

अक्टूबर 3, 2023 7:15 अपराह्न

views 16

भारतीय रेल विकास निगम के ऑपरेशन डायरेक्टर राजेश प्रसाद ने दक्षिण पूर्व रेल मंडल अंतर्गत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन और यार्ड का निरीक्षण किया

भारतीय रेल विकास निगम के ऑपरेशन डायरेक्टर राजेश प्रसाद ने दक्षिण पूर्व रेल मंडल अंतर्गत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन और यार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नव निर्मित बिल्डिंग और यार्ड में चल रहे कार्यों का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि हावड़ा-मुंबई रेल लाइन पर प्रस्तावित थर्ड लाइन...

अक्टूबर 3, 2023 3:56 अपराह्न

views 11

चक्रधरपुर रेल डिवीजन के राउरकेला स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कई ट्रेनों को किया रद्द

चक्रधरपुर रेल डिवीजन के राउरकेला स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। पटना-सिकन्दराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 4, 9 और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं हैदराबाद पटना एक्सप्रेस स्पेशल 4 और 11 अक्टूबर को, सिकन्दराबाद पटना एक्सप्रेस 6 और 13 अक्टूबर को, धनबाद भूवनेश्वर स्पेशल ...

अक्टूबर 3, 2023 3:53 अपराह्न

views 14

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर सरायकेला खरसांवा के आदित्यपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय में क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर सरायकेला खरसांवा के आदित्यपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी है। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चन्द्र ने याचिका दायर की है। श्री सोरेन ने याचिका...

अक्टूबर 3, 2023 3:49 अपराह्न

views 13

खूंटी जिले में महात्मा गांधी की जयंती पर 86 पंचायतों के ग्रामसभा में वनाधिकार की शपथ दिलाई

खूंटी जिले में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 86 पंचायतों के ग्रामसभा में वनाधिकार की शपथ दिलाई गई। ग्रामवासियों ने यह शपथ ली कि वन अधिकार अधिनियम, 2006 के द्वारा दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए ग्राम स्तर पर वन अधिकार समिति का गठन- पुनर्गठन करेंगे तथा वन पर निर्भर लोगों और समुदायों को वन अधिक...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला