झारखंड

अक्टूबर 5, 2023 4:25 अपराह्न

views 11

जमशेदपुर में ट्रैफिक को देखते हुए फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया

जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर से स्ट्रेट माइल रोड और बसंत सिनेमा चौक के समीप से फूटपाथी दुकानदारों को हटाया गया। साथ ही ऑटो चालकों को स्टैंड के भीतर ही गाड़ी लगाने की चेतावनी दी गई। जिले के प्रभारी एएसपी ने बताया कि अभी पूजा का समय आने वाला है। ट्रैफिक काफी रहेगा इसलिए व्यवस्था को सुधारने का अभियान चला...

अक्टूबर 5, 2023 4:10 अपराह्न

views 12

देवघर: उपायुक्त ने कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की

कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक देवघर उपायुक्त ने की। उन्होंने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना और बिरसा आवास निर्माण सहित कई योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिय...

अक्टूबर 5, 2023 4:06 अपराह्न

views 11

इस वित्तीय वर्ष में 1422 अकुशल मजदूरों को प्रशिक्षित कर बनाया कुशल मजदूर : मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी

मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि मनरेगा के तहत संचालित उन्नति परियोजना से इस वित्तीय वर्ष में 1422 अकुशल मजदूरों को प्रशिक्षित कर कुशल बना दिया गया है। इन कुशल श्रमिकों को विभिन्न संस्थानों में प्लेसमेंट कराकर नौकरी दिलाई जाएगी साथ ही वे स्वरोजगार भी कर सकेंगे। मनरेगा आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण वि...

अक्टूबर 5, 2023 4:01 अपराह्न

views 12

राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी

राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज सुबह से रूक-रूककर भारी बारिश हो रही है। वहीं पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोल्हान, संताल और पलामू प्रमंडल समेत राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। वहीं दूसरी ओर आज से अगले तीन दिनों तक रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी। लगातार हो रही बारिश से राज्य की कई नद...

अक्टूबर 5, 2023 3:58 अपराह्न

views 13

प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर कल होगी सुनवाई

प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दायर याचिका पर उच्च न्यायालय में कल सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को अवैध बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी है। पांचवें समन पर भी कल मुख्यमंत्री ईड...

अक्टूबर 5, 2023 3:15 अपराह्न

views 14

रामगढ़ उपायुक्त ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी

रामगढ़ उपायुक्त ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने भूमि, रोजगार, मुआवजा राशि, स्वास्थ्य, विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं के लाभ सहित अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियो...

अक्टूबर 5, 2023 3:12 अपराह्न

views 17

सरायकेला में जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की हुई बैठक

सरायकेला में जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू सेवन पर रोक लगाने, स्कूलों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू बिक्री पर रोक और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तम्बाकू बिक्री ना करने, को लेकर विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये।

अक्टूबर 4, 2023 8:58 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के कथन को साकार करने के लिए जामताड़ा समाहरणालय परिसर में पलाश मार्ट कैफे का शुभारंभ हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के कथन को साकार करने के लिए जामताड़ा समाहरणालय परिसर में पलाश मार्ट कैफे का शुभारंभ किया गया। समाहरणालय परिसर में पलाश स्मार्ट कैफे के संचालन से समाहरणालय कर्मियों के साथ-साथ आगंतुको को कैफ़े के माध्यम से उचित मूल्य पर दैनिक जीवन में प्रयोग में आने वाली वस्तु...

अक्टूबर 4, 2023 8:56 अपराह्न

views 14

रांची और हजारीबाग जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, रांची और हजारीबाग जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हजारीबाग में 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता प्रतिभागीयों को प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में...

अक्टूबर 4, 2023 8:53 अपराह्न

views 17

रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में रूक-रूककर भारी बारिश जारी

राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज सुबह से रूक-रूककर भारी बारिश हो रही है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान कोल्हान, संताल और पलामू प्रमंडल समेत राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रामगढ़ जिले में स्थित पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला