झारखंड

अप्रैल 6, 2025 1:46 अपराह्न

views 19

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आज साफ रहेगा मौसम

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आज मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कल से फिर से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में मौसम में बदलाव होने की सम्भावना है।     देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज शामिल है। इन जिलों के कुछ इलाकों में गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 क...

अप्रैल 6, 2025 1:45 अपराह्न

views 16

आसनसोल मंडल के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बल के भवन का उद्घाटन किया

आसनसोल मंडल के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बल के भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीआरएम ने बताया कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर रेलवे प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। साथ ही महेशमुंडा स्टेशन के विकास को लेकर भी योजनाबद्ध तरीके से काम जारी है।

अप्रैल 6, 2025 1:42 अपराह्न

views 66

आयुष्मान योजना में हुए घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी की छापेमारी कल हुई समाप्त

आयुष्मान योजना में हुए घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी की छापेमारी कल समाप्त हो गई। तीन राज्यों झारखंड, बंगाल और दिल्ली में 21 ठिकानों पर चली इस छापेमारी में रांची सदर अस्पताल के आयुष्मानकर्मी आशीष रंजन के आवास से करीब सोलह लाख रुपये नकद की बरामदगी हुई है।     वहीं, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ...

अप्रैल 6, 2025 1:41 अपराह्न

views 14

गोड्डा में चल रहा है अदाणी पावर प्लांट में मजदूरों का भूख हड़ताल और आंदोलन

गोड्डा में अदाणी पावर प्लांट में मजदूरों का भूख हड़ताल और आंदोलन चल रहा है। इस मामले को लेकर श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बयान जारी कर मजदूरों को संयम से काम लेने की अपील की है।   मज़दूरों के लिये जो नियम और शर्ता का मसौदा तैयार किया है उसके विपरीत कार्य नहीं होने दिया जायेगा। वहीं गोड्डा सांस...

अप्रैल 6, 2025 1:39 अपराह्न

views 20

जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाए गए 16 बंकरों को ध्वस्त किया गया

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कल देर शाम जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा गांव के आसपास के जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाए गए 16 बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि इन बंकरों में 40 से 45 लोगों के रहने की व्यवस्था थी। एसपी ...

अप्रैल 6, 2025 1:38 अपराह्न

views 20

आज राज्य के सभी जिलों सहित पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है रामनवमी का त्योहार

रामनवमी का त्योहार आज राज्य के सभी जिलों सहित पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसको लेकर कल समीक्षा बैठक में कई निर्देश दिये हैं साथ ही हाईकोर्ट के निर्देश के अन...

अप्रैल 3, 2025 11:59 पूर्वाह्न

views 18

जमशेदपुर ने एचपी बोधनवाला अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता

जमशेदपुर ने एचपी बोधनवाला अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है।  झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में जमशेदपुर ने बोकारो को सात विकेट से पराजित किया। इस मैच में बोकारो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए, जबकि जमशेदपुर ...

अप्रैल 3, 2025 11:58 पूर्वाह्न

views 19

मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में आज से अगले तीन दिनों तक तेज हवा के साथ मेघ गर्जन, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल सकता है।

अप्रैल 3, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 31

जेलों से आपराधिक गिरोह संचालित करने वाले अपराधियों को दूसरे राज्यों के जेल में शिफ्ट किया जाएगा

झारखंड में जेलों से आपराधिक गिरोहों को संचालित करने वाले अपराधियों को दूसरे राज्यों के जेल में शिफ्ट किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया कि संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है।इसी कड़ी में एक ही जेल में ज्यादा दिनों तक कैदियों को नहीं रखा जाता है।

अप्रैल 3, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 26

झारखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत आज से

झारखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर सभी विद्यालय प्रातः कालीन शिफ्ट में संचालित होगी । यह समय सारणी 30 जून तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कक्षाएं सवेरे 7 से अपराह्नन 1 बजे तक चलेगी।