झारखंड

अक्टूबर 7, 2023 8:38 अपराह्न

views 16

जिलास्तरीय खेलो झारखंड 2023-24 के तहत खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वा में हुआ

जिलास्तरीय खेलो झारखंड 2023-24 के तहत खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वा में किया गया। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के बालक-बालिकाओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अक्टूबर 7, 2023 8:35 अपराह्न

views 15

झारखंड: आकांक्षा कुमारी ने 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल की कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य को दूसरा रजत पदक दिलाया

झारखंड की आकांक्षा कुमारी ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल की कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को दूसरा रजत पदक दिलाया है। मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित कुश्ती प्रतिस्पर्धा में आकांक्षा ने अंडर -14 बालिका के 42 किलोग्राम भार वर्ग में य...

अक्टूबर 7, 2023 4:56 अपराह्न

views 16

राज्य सरकार ने 206 सरकारी एंबुलेंस वाहनों का 3 करोड़ 65 लाख रुपए का टैक्स माफ करने का निर्णय लिया

राज्य सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए आधुनिक सुविधाओं से युक्त 206 सरकारी एंबुलेंस वाहनों का 3 करोड़ 65 लाख रुपए का टैक्स माफ करने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन ने एंबुलेंस वाहनों के निबंधन की टैक्स राशि माफ करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी।

अक्टूबर 7, 2023 4:48 अपराह्न

views 12

राज्य के बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशु चिकित्सक सम्मानित किए जाएंगे

राज्य के बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशु चिकित्सक सम्मानित किए जाएंगे। इस सिलसिले में कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग की ओर से 17 अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। पशुपालन निदेशक आदित्य रंजन ने बताया कि कृषि मंत्री बादल के निर्देश पर राज्य के लगभग 450 पशु अस्पतालों का मूल्यांकन हो रहा है। इस...

अक्टूबर 7, 2023 4:46 अपराह्न

views 16

सरायकेला-खरसांवा जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समर अभियान को लेकर उन्मुखी कार्यशाला का आयोजन हुआ

सरायकेला-खरसांवा जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समर अभियान को लेकर उन्मुखी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि 1000 दिवसीय इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी कुपोषित बच्चे, धात्री मां और गर्भवती महिला की जांच के बाद इलाज कराया जाएगा।

अक्टूबर 7, 2023 4:44 अपराह्न

views 13

रामगढ़ जिले के उपायुक्त चंदन कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा की

रामगढ़ जिले के उपायुक्त चंदन कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा की। उन्होंने इन दोनों योजनाओं के सभी लंबित आवेदनों का निपटारा 1 सप्ताह में करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने उद्योग प्रबंधक को कहा कि इन योजनाओं से जुड़े कार्य ...

अक्टूबर 7, 2023 4:40 अपराह्न

views 19

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 9 अक्टूबर को सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 9 अक्टूबर को देवघर के सारठ में सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। इस योजना पर लगभग 534 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे देवघर और जामताड़ा जिले में 4 प्रखंडों के 109 गांवों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक...

अक्टूबर 7, 2023 4:38 अपराह्न

views 12

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो घाना में आयोजित 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो घाना में आयोजित 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। वे सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा विषय पर आयोजित चर्चा में अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन पूरे विश्व में संसदीय व्यवस्था को कारगर और लोक हितकारी बनाने म...

अक्टूबर 7, 2023 4:36 अपराह्न

views 15

राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 10 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक करेंगे

राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 10 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक करेंगे। वे इस मौके पर लंबित मामलों के कारण और अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उग्रवादियों और अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी पूरी रिपोर्ट लेंगे। मुख्य सचिव की बैठक को लेकर पुलिस मुख्यालय न...

अक्टूबर 7, 2023 4:35 अपराह्न

views 17

राज्य में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 70 नए मामले मिले

राज्य में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 70 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1 हजार 866 हो गई है। इनमें पूर्वी सिंहभूम के 1 हजार 80, साहिबगंज के 280, सरायकेला के 113, रांची के 76, दुमका के 56, धनबाद के 50, हजारीबाग के 45, देवघर के 39,गिरिडीह के 26 और पाकुड़ के 20 मरीज ह...