झारखंड

अक्टूबर 8, 2023 4:18 अपराह्न

views 14

धनबाद जिले के सिजुआ बीसीसी एल सिजुआ क्षेत्र के अग्नि प्रभावित क्षेत्र जोगता में आज अहले सुबह जोरदार आवाज के साथ पांच घर जमींदोज हो गए

धनबाद जिले के सिजुआ बीसीसी एल सिजुआ क्षेत्र के अग्नि प्रभावित क्षेत्र जोगता 11 नंबर में आज अहले सुबह जोरदार आवाज के साथ पांच घर जमींदोज हो गए। इस घटना में पांचों परिवार के लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भू - धंसान इलाके से तेजी से गैस रिसाव हो रहा है, जिससे...

अक्टूबर 8, 2023 4:07 अपराह्न

views 23

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुडां ने राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव का उदघाटन किया

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुडां ने राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आदि महोत्सव हमारे देश की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और कला को राष्ट्रीय ओर अतंराष्ट्रीय बाजारों में पहुंचाने का एक प्रमुख मंच है। उन्होंने कहा कि यह हमार...

अक्टूबर 8, 2023 4:01 अपराह्न

views 18

राज्य में शनिवार को डेंगू के 363 संदिग्ध मरीज, 54 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

राज्य में शनिवार को डेंगू के 363 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 54 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सबसे अधिक गिरिडीह जिले में डेंगू के 34 मरीज, पूर्वी सिंहभूम में 17 और पश्चिमी सिंहभूम में तीन मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में चिकनगुनिया के 45 संदिग्ध मामले मिले हैं। हालांकि जांच के बाद किसी भी मरीजों ...

अक्टूबर 8, 2023 3:28 अपराह्न

views 21

झारखंड में 80 उत्कृष्ट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को मिलाकर 121 स्कूलों में हर्ष जोहार कार्यक्रम के तहत 'हर्ष जोहार पाठ्यचर्या' पहल

झारखंड के शिक्षा विभाग द्वारा 80 उत्कृष्ट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को मिलाकर कुल 121 स्कूलों में हर्ष जोहार कार्यक्रम के तहत 'हर्ष जोहार पाठ्यचर्या' प को लागू करने की पहल की जा रही है। इसे लेकर 80 उत्कृष्ट विद्यालयों और कस्तूरबा विद्यालयों में से प्रत्येक विद्यालय से ...

अक्टूबर 7, 2023 8:59 अपराह्न

views 14

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर-2 सत्र 2022-24 कीपरीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख में परिवर्तन किया

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर-2 सत्र 2022-24 की इस साल होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख में परिवर्तन किया गया है। अब परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के 1 सप्ताह पहले तक विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ फॉर्म भर सकेंगे।

अक्टूबर 7, 2023 8:57 अपराह्न

views 10

पर्यावरण संरक्षण को लेकर टाटा स्टील की ओर से कदमा के के. एफ. फ्लाइट के पास सिटी फॉरेस्ट पार्क का निर्माण हुआ

पर्यावरण संरक्षण को लेकर टाटा स्टील की ओर से कदमा के के. एफ. फ्लाइट के पास सिटी फॉरेस्ट पार्क का निर्माण किया गया है। इस पार्क का विधिवत उद्घाटन आज टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने किया।

अक्टूबर 7, 2023 8:56 अपराह्न

views 14

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर में 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव-आदि महोत्सव का उद्घाटन किया

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर में आज से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव-आदि महोत्सव का उद्घाटन किया। केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय और ट्राईफेड द्वारा आयोजित आदि महोत्सव में लगभग 350 जनजातीय कारीगर और कलाकार शामिल हुए। ट्राईफेड झारखंड के क्षेत्रीय प्रबंध...

अक्टूबर 7, 2023 8:53 अपराह्न

views 13

हजारीबाग के टाटीझरिया दुधमटिया में पर्यावरण मेला का हुआ आयोजन

हजारीबाग के टाटीझरिया दुधमटिया में आज पर्यावरण मेला का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने जंगल की रक्षा के लिए पूजा-अर्चना की। इस दौरान सबने वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया। यहां पिछले 29 वर्षों से हर वर्ष 7 अक्टूबर के दिन वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग वृक्ष लगाने और...

अक्टूबर 7, 2023 8:51 अपराह्न

views 13

धनबाद के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में नए एसपी डॉक्टर कैलाश कुमार ने कार्यभार संभाला

धनबाद के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो-एसीबी में नए एसपी डॉक्टर कैलाश कुमार ने कल कार्यभार संभाल लिया है। करीब 2 वर्षों से यहां एसपी की पदस्थापना नहीं हुई थी। डीएसपी की देखरेख में धनबाद में कार्य चल रहे थे। अब धनबाद और दुमका प्रमंडल का क्षेत्र एसपी डॉक्टर कैलाश के अधीन होगा।

अक्टूबर 7, 2023 8:46 अपराह्न

views 14

जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के मामले में सफलता मिली

जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के मामले में एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में छापामारी कर 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।