झारखंड

अक्टूबर 9, 2023 8:33 अपराह्न

views 15

हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 4 सड़कों का शिलान्यास किया

हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने आज रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 4 सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों का निर्माण करीब 20 करोड़ रूपये की लागत से किया जाएगा। इस दौरान रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।

अक्टूबर 9, 2023 8:31 अपराह्न

views 19

राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन से सांसद सुनील सोरेन ने मुलाकात की

राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन से आज सांसद सुनील सोरेन ने राज भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिद्धो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की समस्याओं की ओर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया।

अक्टूबर 9, 2023 3:54 अपराह्न

views 15

सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र से पुलिस ने 2 युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया

सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र से पुलिस ने 2 युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूटी पर सवार 2 युवकों से पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों युवक हा...

अक्टूबर 9, 2023 3:52 अपराह्न

views 18

धनबाद जिले की गोशालाओं में रहने वाले पशुओं के स्वास्थ्य की अब नियमित जांच होगी

धनबाद जिले की गोशालाओं में रहने वाले पशुओं के स्वास्थ्य की अब नियमित जांच होगी। इसे लेकर पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सकों की तैनाती की है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. आलोक सिन्हा ने कल कतरास और झरिया गोशाला का निरीक्षण कर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने बताया कि बाहर से जब्त कर लाए गए अधिकतर प...

अक्टूबर 9, 2023 3:49 अपराह्न

views 17

देशभर के लगभग 2 लाख 33 हजार कोयला कर्मियों को इस वर्ष 85 हजार रुपये बोनस यानी परफार्मेंस लिंक रिवार्ड मिलेगा

देशभर के लगभग 2 लाख 33 हजार कोयला कर्मियों को इस वर्ष 85 हजार रुपये बोनस यानी परफार्मेंस लिंक रिवार्ड मिलेगा। वहीं धनबाद में कार्यरत बीसीसीएल के करीब 37 हजार कर्मचारियों के बीच 360 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बोनस की रकम 11 दशमलव 11 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली स्थित स्कोप भ...

अक्टूबर 9, 2023 3:46 अपराह्न

views 17

सघन मिशन इन्द्रधनुष के तीसरे चरण की हुई शुरूआत

सघन मिशन इन्द्रधनुष के तीसरे चरण की आज से शुरूआत होगी। यह कार्यक्रम 14 अक्टूबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत 0 से लेकर 5 वर्ष तक की उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को छूटे हुए टीके लगाए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर संपर्क कर सकते हैं।

अक्टूबर 8, 2023 8:44 अपराह्न

views 15

जिला विधिक सेवा प्राधिकर, डालसा के सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा है कि बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य लाभ से जोड़ना बेहद जरूरी

जिला विधिक सेवा प्राधिकर, डालसा के सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा है कि बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य लाभ से जोड़ना बेहद जरूरी है। श्री कुमार आज खूंटी जिले के मुरहू स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह शिविर 25 दिसंबर तक लगातार चले...

अक्टूबर 8, 2023 8:42 अपराह्न

views 17

झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर राज्य के नौ सेवानिवृत लिपिकों की सेवा नियमित करने का फैसला लिया गया

झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर राज्य के नौ सेवानिवृत लिपिकों की सेवा नियमित करने का फैसला लिया गया है। इन सभी को अनुमान्य वित्तीय लाभ भी दिया जायेगा। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये सभी लिपिक विभिन्न विभागों से सेवानिवृत हुए थे, लेकिन इनका समायोजन नहीं हुआ था। इन सभी ने दस वर...

अक्टूबर 8, 2023 8:41 अपराह्न

views 21

विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने शौर्य जागरण यात्रा निकाली और धर्मसभा का आयोजन किया

विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने आज शौर्य जागरण यात्रा निकाली और धर्मसभा का आयोजन किया। इस दौरान रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहे। बजरंग दल से जुड़े लोगों ने विभिन्न चौक-चौराहों से मोटरसाईकल सहित अन्य वाहनों से केसरिया झंडा लेकर धर्म सभा म...

अक्टूबर 8, 2023 8:34 अपराह्न

views 17

NABARD: हजारीबाग पैक्सों को लाइव करने वाला राज्य का प्रथम जिला बना

हजारीबाग पैक्सों को लाइव करने वाला राज्य का प्रथम जिला बन गया है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, नाबार्ड की ओर से पैक्स कम्प्यूटराइजेशन योजना के तहत आयोजित कार्यशाला में 40 पैक्सों को डिजिटलाइजेशन का प्रशिक्षण दिया गया। इस कड़ी में हजारीबाग के 37 पैक्स का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला