झारखंड

मार्च 14, 2024 5:43 अपराह्न

views 52

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल चतरा के दौरे पर रहेंगे

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल चतरा के दौरे पर आएंगे। वे ईटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद चतरा लोक सभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री सिंह इस मौके पर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे। रक्षा मं...

मार्च 14, 2024 5:32 अपराह्न

views 22

एम्स देवघर में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के मामले में राज्य सरकार को दायर करना होगा शपथ पत्र

झारखंड उच्च न्यायालय ने एम्स देवघर में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के मामले में राज्य सरकार को शपथ पत्र दायर करने को कहा है। न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने सांसद निशिकांत दूबे द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइड्रोलिक फायर फाइटिंग मशीन, प्रतिदिन तीन मिलियन लीटर पेयजल और प्...

मार्च 14, 2024 5:27 अपराह्न

views 23

रांची: पानी चोरी करने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जाएगा

रांची नगर निगम के द्वारा पानी चोरी करने वालों के खिलाफ एक महीने तक जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बिना वाटर कनेक्शन के पानी का इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए धावा दल का गठन किया गया है, जो मोहल्लों में अवैध वाटर कनेक्शन की जांच करेगी। उधर, निगम की ओर से कल विभिन्न वाटर प्ला...

मार्च 14, 2024 5:25 अपराह्न

views 29

जेपीएससी की परीक्षा के लिए राज्य के सभी जिलों में 834 परीक्षा केंद्र बनाए गए

झारखंड लोक सेवा आयोग, जेपीएससी की 17 मार्च को होने वाली 11 वीं से 13 वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए राज्य के सभी 24 जिलों में 834 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। इसके लिए आयोग की वेबसाइट से अभ्...

मार्च 14, 2024 5:22 अपराह्न

views 15

यात्रियों की सहूलियत के लिए रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी

रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सहूलियत के लिए रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रांची से 23 मार्च को रात 11:55 पर खुलेगी और अगले दिन 4:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वहीं, जयनगर से यह ट्रेन 24 मार्च को रात 11:50 पर खुलेगी और अगले दिन शाम 4:45 पर रांची पहुंचेगी।

मार्च 14, 2024 5:19 अपराह्न

views 20

रांची विश्वविद्यालय में आवश्यकता आधारित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

रांची विश्वविद्यालय में 321 आवश्यकता आधारित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल पर तेईस मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये सभी नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर विश्वविद्यालय और अंगीभूत महाविद्यालयों में होगी।

मार्च 14, 2024 5:15 अपराह्न

views 16

झारखंड: खिलाड़ियों को सहायता राशि और खेल सामग्री प्रदान की जाएगी

राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में खेल निदेशालय की ओर से झारखंड मंत्रालय में आज आयोजित होने वाले समारोह में खिलाड़ियों को खिलाड़ी कल्याण से सहायता राशि और खेल सामग्री प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर खेल मंत्री हफीजुल हसन नवनियुक्त खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र भ...

मार्च 14, 2024 4:47 अपराह्न

views 23

रांची में 19 से 20 मार्च तक उत्तर पूर्व राज्यों की संस्कृति और इतिहास पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा

डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, रांची में 19 से 20 मार्च तक उत्तर पूर्व राज्यों की संस्कृति और इतिहास पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस संगोष्ठी में झारखंड समेत असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम और नागालैंड के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

मार्च 14, 2024 4:44 अपराह्न

views 13

रांची विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह कल आयोजित होगा

रांची विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह कल आयोजित होगा। विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन और विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर छियहत्तर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिलेगा जबक...

मार्च 14, 2024 4:42 अपराह्न

views 20

12 परीक्षाओं की सीबीआई जांच तथा राज्य सरकार की दायर याचिकाएं खारिज हुई

  झारखंड उच्च न्यायालय ने जेपीएससी की पहली और दूसरी सिविल सेवा समेत बारह परीक्षाओं की सीबीआई जांच तथा राज्य सरकार द्वारा दायर याचिकाएं खारिज कर दी है। न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय और न्यायाधीश दीपक रोशन की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की सेवा संपुष्ट करने के साथ प्र...