झारखंड

अप्रैल 16, 2025 8:23 अपराह्न

views 17

पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मा माइंस स्थित राष्ट्रीय धातु कर्म प्रयोगशाला प्रेक्षागृह में आज जनजातीय गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में जनजातीय महोत्सव का आयोजन किया गया

पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मा माइंस स्थित राष्ट्रीय धातु कर्म प्रयोगशाला प्रेक्षागृह में आज जनजातीय गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में जनजातीय महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि नेतरहाट स्कूल की तर्ज पर और चार स्कूल खोले जायेंगे।

अप्रैल 16, 2025 8:22 अपराह्न

views 34

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ मीनेश शाह ने आज कृषि और पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात की

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ मीनेश शाह ने आज कृषि और पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात की। इस मौके पर श्री शाह ने बताया कि रांची के होटवार में जल्द ही नया पाउडर प्लांट के साथ मिल्क प्रोडक्ट प्लांट का निर्माण किया जाएगा।   उन्होंने बताया कि इसके अलावा गिर...

अप्रैल 16, 2025 8:22 अपराह्न

views 103

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने निर्देश दिया है कि गर्मी के दिनों में पेयजल की किल्लत ना हो, इसे अधिकारी सुनिश्चित क

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने निर्देश दिया है कि गर्मी के दिनों में पेयजल की किल्लत ना हो, इसे अधिकारी सुनिश्चित करें। श्री प्रसाद ने आज रांची में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य में खराब चापानलों की शीघ्र मरम्मति करायें।   उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने ...

अप्रैल 16, 2025 8:21 अपराह्न

views 16

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता की पहल पर आज रांची समेत राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता की पहल पर आज रांची समेत राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। रांची के पुलिस लाइन में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आईजी मनोज कौशिक और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा समेत अन...

अप्रैल 16, 2025 8:21 अपराह्न

views 15

फिलिपींस में आयोजित होनेवाली 16वीं एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय टीम में झारखंड के पांच खिलाड़ियों को जगह मिली

फिलिपींस में आयोजित होनेवाली 16वीं एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय टीम में झारखंड के पांच खिलाड़ियों को जगह मिली है। चयनित खिलाड़ियों में रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, बसंती कुमारी, सुनील बहादुर और दिनेश कुमार शामिल हैं।  

अप्रैल 13, 2025 8:10 अपराह्न

views 15

दशम जलप्रपात जैसी दुर्गम जगहों पर कार्यरत बीएलओ दीदियां देशभर के बीएलओ के लिए प्रेरणा हैं: ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि दशम जलप्रपात जैसी दुर्गम जगहों पर कार्यरत बीएलओ दीदियां देशभर के बीएलओ के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने घोषणा की कि इन बीएलओ को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में बतौर ट्रेनर शामिल किया जाएगा। मौके पर चुनाव आयुक्त ने सभी नागरिकों से 1...

अप्रैल 13, 2025 8:09 अपराह्न

views 16

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज गिरिडीह में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन ठेकेदारी की भेंट चढ़ गया है जिसकी वजह से अब भी लोगों को नल का पानी नहीं मिल पा रहा है। मंत्री ने नक्सलवाद को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि राज्य में नक्सल...

अप्रैल 7, 2025 10:31 पूर्वाह्न

views 15

पश्चिमी सिंहभूम : बाबूडेरा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने 5 किलो आईईडी बम नष्ट किया

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को एक और सफलता मिली है। जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडेरा के जंगलों में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने  5 किलो आईईडी बम बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। नक्सलियों की साजिश सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने क...

अप्रैल 7, 2025 10:27 पूर्वाह्न

views 20

मौसम विभाग ने राज्य में आंधी, वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राज्य में आज और कल आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी, मध्य और उत्तर पूर्वी हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कुछ इलाकों में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक ...

अप्रैल 7, 2025 10:23 पूर्वाह्न

views 17

सीनियर महिला अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 8 अप्रैल को होगा

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सीनियर महिला अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कल से चाईबासा में होगा। ग्रुप-बी के सभी लीग, सुपर डिवीजन और फाइनल मैच बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में बोकारो, लोहरदगा, रांची और रामगढ़ की टीमें हिस्सा लेंगी और फाइनल मुकाबला 19 अप्रै...