झारखंड

अप्रैल 3, 2024 4:08 अपराह्न

views 24

राज्य के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान हीट वेव चलने की संभावना

राज्य के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान हीट वेव चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। हीट वेव का असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज में देखने को मिल सकता है। वहीं 6 और 7 अप्...

अप्रैल 3, 2024 4:07 अपराह्न

views 23

झारखंड उच्च न्यायालय ने पिछले 1 महीने के दौरान महिला हिंसा, जमीन कब्जा, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़ी पूरी रिपोर्ट राज्य सरकार से मांगी

झारखंड उच्च न्यायालय ने पिछले 1 महीने के दौरान महिला हिंसा, जमीन कब्जा, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़ी पूरी रिपोर्ट राज्य सरकार से मांगी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने दुमका में विदेशी महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में स्वतः संज्ञान से दर्ज याचिका...

अप्रैल 3, 2024 4:07 अपराह्न

views 16

रामगढ़ जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को विभिन्न माघ्यमों से जागरुक किया जा रहा है

रामगढ़ जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को विभिन्न माघ्यमों से जागरुक किया जा रहा है। इस सिलसिले में स्वीप के तहत कल आंगनबाड़ी सहाय़का औऱ सेविकाओं के सहयोग से मेहन्दी लगाओ औऱ रंगोली बनाओं प्रतियोगिता का आय़ोजन किया गया। मौके पर मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।

अप्रैल 3, 2024 4:06 अपराह्न

views 18

रांची में लोकसभा चुनाव को लेकर शिकायत निगरानी नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर का गठन किया

रांची में लोकसभा चुनाव को लेकर शिकायत निगरानी नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर का गठन कर लिया गया है। रांची के उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की दिशा में यह कदम उठाया गया है। इसके तहत आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर क...

अप्रैल 3, 2024 4:00 अपराह्न

views 20

झारखंड उच्च न्यायालय ने राजधानी रांची में सड़क जाम और ट्रैफिक सिस्टम पर नाराजगी जताई

झारखंड उच्च न्यायालय ने राजधानी रांची में सड़क जाम और ट्रैफिक सिस्टम पर नाराजगी जताई है। अदालत ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक को आज सशरीर अदालत में उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है। अदालत ने कल सुनवाई करते हुए ट्रैफिक जाम, ट्रैफिक सिग्नलों की खराबी, पार्किंग व्यव...

अप्रैल 3, 2024 3:59 अपराह्न

views 15

राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों को एक- दूसरे से टैग किया जाएगा, ताकि शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के साथ बच्चों का ड्रॉप आउट रोका जा सके

राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों को एक- दूसरे से टैग किया जाएगा, ताकि शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के साथ बच्चों का ड्रॉप आउट रोका जा सके। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित प्ले स्कूल से लेकर प्लस टू तक के विद्यालयों को एक -दूसरे से टैग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा ई-विद्या व...

अप्रैल 3, 2024 3:58 अपराह्न

views 18

भाजपा की प्रदेश इकाई ने सभी 14 लोकसभा सीटों के अंतर्गत आने वाले 81 विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव प्रभारी की घोषणा की

भाजपा की प्रदेश इकाई ने सभी 14 लोकसभा सीटों के अंतर्गत आने वाले 81 विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव प्रभारी की घोषणा कर दी है। विधानसभा प्रभारी के रूप में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी के वरीय नेता शामिल किए गए हैं।

अप्रैल 3, 2024 3:58 अपराह्न

views 16

निर्वाचन आय़ोग ने झारखंड के 14 आईएएस को विभिन्न राज्यों में इलेक्शन ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया

निर्वाचन आय़ोग ने झारखंड के 14 आईएएस को विभिन्न राज्यों में इलेक्शन ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया है। इन अधिकारियों में सुनील कुमार, भोर सिंह यादव, किऱण कुमारी पासी, अबु इमरान और सुशांत गौरव को तमिलनाडु, फैक अक अहमद और अभय़ नंदन अम्बष्ठ को महाराष्ट्र, मनोहर मरांडी, आकांक्षा रंजन और आदित्य रंजन को क...

अप्रैल 3, 2024 3:57 अपराह्न

views 16

राज्य के सभी अदालतों में 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आय़ोजन

राज्य के सभी अदालतों में 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आय़ोजन होगा। इस सिलसिले में 10 मार्च से 10 मई तक काउंसिलएशन बैठक होगी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालयों में मामलों को निष्पादन के लिए सूचीबद्ध किए जाएंगे।

अप्रैल 2, 2024 8:45 अपराह्न

views 22

रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए की बैठक

रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनडीए के प्रमुख घटक दल आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ 14 लोकसभा सीट के प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष...