झारखंड

मई 8, 2024 2:56 अपराह्न

views 23

पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली

पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कल देर रात पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर गोईलकेरा और टोंटों थाना क्षेत्र के राजबासा जंगल के पास से 350 पीस डेटोनेटर समेत कई अन्य सामान बरामद किया है।

मई 11, 2024 12:46 अपराह्न

views 18

सातवें और अंतिम चरण में गोड्डा और दुमका लोकसभा के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

सातवें और अंतिम चरण में गोड्डा और दुमका लोकसभा के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गयी है। इसी के साथ नामांकन भी गोड्डा और दुमका में शुरू हो गया है। नामांकन 14 मई तक, स्क्रूटनी ऑफ नोमिनेशन 15 मई, नाम वापसी की अंतिम तारीख 17 मई तय है। उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि लोकसभा चुनाव में देवघर जिले में लगभग ...

मई 8, 2024 2:55 अपराह्न

views 21

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव सस्पेंड होंगे

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव सस्पेंड होंगे। उनके न्यायिक हिरासत में चले जाने की सूचना के बाद सरकार के स्तर पर उन्हें निलंबित करने की संचिका बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सहमति के बाद उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। चूंकि वह झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, ऐसे में कार्म...

मई 11, 2024 12:46 अपराह्न

views 17

देवघर एयरपोर्ट से एक जून से देवघर-बेंगलुरू की सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है

देवघर एयरपोर्ट से एक जून से देवघर-बेंगलुरू की सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। महज ढ़ाई घंटा में देवघर से बेंगलुरू की यात्रा पूरी होगी। इंडिगो की यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 186 सीट वाली यह विमान सेवा मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होगी। सांसद डा. निशिकांत दुबे ने कहा कि एक जून से यह फ्लाइट ...

मई 8, 2024 2:53 अपराह्न

views 17

रांची में राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में झारखंड की टीम ने मणिपुर को 9-0 के बड़े अंतर से हराया

रांची में खेले जा रहे राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में झारखंड की टीम ने मणिपुर को नौ- शून्य के बड़े अंतर से हराया। इसके साथ ही झारखंड की टीम 16 अंको के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। दूसरे स्थान पर 14 अंको के साथ हरियाणा की टीम है। वहीं टूर्नामेंट के सातवें दिन हरियाणा, मिजोरम और बंगाल ने भी ...

मई 11, 2024 2:39 अपराह्न

views 17

हजारीबाग के चुरचू क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड देखा गया

हजारीबाग के चुरचू क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड देखा गया। हाथियों के झुंड के दोबारा पहुंचने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।. ग्रामीण दहशत में रात गुजारने को विवश है।. हाथियों के झुंड को गांव से दूर भगाने के लिए ग्रामीण प्रयास कर रहे है। बताया जाता है कि हाथियों का झुंड को गोंदवार के जंगल में दे...

मई 8, 2024 2:46 अपराह्न

views 12

लातेहार जिले के छिपादोहर में पुलिस ने सड़क लूट गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया

लातेहार जिले के छिपादोहर में पुलिस ने सड़क लूट गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक दसी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद की है।

मई 11, 2024 2:40 अपराह्न

views 14

साहेबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार में आए लोगों की समस्याएं सुनीं

साहेबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार में आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मई 11, 2024 2:44 अपराह्न

views 19

राज्य के कई हिस्सों में आज और कल हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आज और कल हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कई जगहों पर 10 और 11 मई को भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। रांची, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रामग...

मई 8, 2024 2:45 अपराह्न

views 15

राज्यभर में कल आंधी-बारिश और वज्रपात की घटना में करीब 7 लोगों की मौत

राज्यभर में कल आंधी-बारिश और वज्रपात की घटना में करीब 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए। रांची, पलामू और धनबाद में दो दो जबकि कोडरमा मे एक की जान गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज हवा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।