झारखंड

मई 11, 2024 3:41 अपराह्न

views 14

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जायेगा

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जायेगा। इस चरण में झारखंड समेत नौ राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर 13 मई को वोट डाले जायेंगे। चौथे चरण में झारखंड की जिन चार सीटों पर मतदान होना है उनमें खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू शामिल हैं।

मई 11, 2024 3:41 अपराह्न

views 10

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी प्रचार पर अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी प्रचार पर अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। आज झामुमो की स्टार प्रचारक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पलामू में जनसभा करेंगी और राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील करेंगी। उनकी सभा चैनपुर के ओढ़नार म...

मई 11, 2024 3:40 अपराह्न

views 11

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर आयेंगे

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर आयेंगे। वे चतरा संसदीय क्षेत्र के सिमरिया स्थित मूरवे मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। सुरक्षा की कमान एसपीजी ने अपने हाथों में ले लिया है। रैली में च...

मई 10, 2024 8:50 अपराह्न

views 18

गोड्डा में पार्टी उम्मीदवार निशिकांत दुबे के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो किया

गोड्डा में पार्टी उम्मीदवार निशिकांत दुबे के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो किया और लोगों से भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला और केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में उठाये गये कदमों का जिक्र किया।

मई 10, 2024 8:49 अपराह्न

views 23

साहिबगंज जिले में चुनाव प्रचार की कमान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने संभाली

साहिबगंज जिले में चुनाव प्रचार की कमान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने संभाली। जिले के सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में राजमहल सीट से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही बेहतर झारखंड का निर्माण कर सकती है।

मई 10, 2024 8:47 अपराह्न

views 16

इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी आज संताल परगना क्षेत्र में धुआंधार प्रचार किया

इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी आज संताल परगना क्षेत्र में धुआंधार प्रचार किया। झामुमो के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दुमका में पार्टी प्रत्याशी नलिन सोरेन और साहिबंगज में राजमहल सीट से पार्टी प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में चुनावी रैली की। मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन,...

मई 10, 2024 8:46 अपराह्न

views 25

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले के रंका और पलामू जिले के ऊंटारी रोड में चुनावी सभाओं को संबोधित किया

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले के रंका और पलामू जिले के ऊंटारी रोड में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की।

मई 10, 2024 8:45 अपराह्न

views 18

जमीन घोटाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

जमीन घोटाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। आज उनकी एसएलपी पर सुनवाई करते हुए कहा कि अब यह याचिका निरर्थक है और इसे निष्पादित कर दिया। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसएलपी दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती द...

मई 10, 2024 8:44 अपराह्न

views 18

राजधानी रांची समेत राज्य भर में तापमान में आयी गिरावट के बाद राज्य सरकार ने सभी सरकारी-गैरसरकारी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया

राजधानी रांची समेत राज्य भर में तापमान में आयी गिरावट के बाद राज्य सरकार ने सभी सरकारी-गैरसरकारी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने कहा कि मौसम में परिवर्तन को देखते हुए 13 मई से सभी स्कूल खोलने का आदेश दिया गया। 13 मई से सभी स्कूल में कक्षाएं पूर्व निर्धारत समय ...

मई 10, 2024 8:42 अपराह्न

views 19

झारखंड हाईकोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शिकायत पर ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज एफआईआर को सीबीआई या अन्य स्वतंत्र एजेंसी को देने का आग्रह करने वाली ईडी की याचिका पर सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शिकायत पर ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज एफआईआर को सीबीआई या अन्य स्वतंत्र एजेंसी को देने का आग्रह करने वाली ईडी की याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने प्रतिवादी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा...