झारखंड

मई 11, 2024 4:18 अपराह्न

views 19

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में डिस्पैच करने की प्रक्रिया आज शुरु हो गयी

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में झारखंड की चार सीटों पर 13 मई को होने वाले मतदान के सिलसिले में मतदान कर्मियों को डिस्पैच करने की प्रक्रिया आज शुरु हो गयी है। पलामू जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने शशिरंजन ने आज स्वंय डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया और मतदानकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये।...

मई 11, 2024 4:17 अपराह्न

views 17

जमशेदपुर स्थित जैप-6 परिसर में सरकारी पेड़ काटे जाने पर पुलिस मुख्यालय गंभीर

जमशेदपुर स्थित जैप-6 परिसर में सरकारी पेड़ काटे जाने पर पुलिस मुख्यालय गंभीर है। पुलिस मुख्यालय ने एडीजी जैप को मामले की जांच का आदेश दिया है। पूर्व में इस मामले आइआरबी-2 के कमांडेंट और जैप के डीआइजी की रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है कि सागवान का पेड़ काटा गया था।

मई 11, 2024 4:17 अपराह्न

views 15

राज्य में छठे चरण में रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह संसदीय सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा

राज्य में छठे चरण में रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह संसदीय सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा। इस जगहों पर निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। इस सिलसिले में रांची में उम्मीदवारों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मौजूद सामान्य और व्यय प्रेक्षकों ने पार्टी प्रत्या...

मई 11, 2024 4:16 अपराह्न

views 13

गोड्डा जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे छापेमारी अभियान में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है

गोड्डा जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे छापेमारी अभियान में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही करीब 25 लाख रुपये, के 11 किलोग्राम से ज्यादा गांजा और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किये गये हैं।

मई 11, 2024 4:16 अपराह्न

views 12

कोडरमा जिले में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है

कोडरमा जिले में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पांच जिले के तिलैया और अन्य थाना क्षेत्रों में हुई मोटरसाइकिल चोरी के काण्डों का उद्भेदन किया है। गिरफ्तार अपराधिय...

मई 11, 2024 4:15 अपराह्न

views 13

लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव आयोग ने होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करायी

लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव आयोग ने होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करायी है। हजारीबाग जिले में आज 87 वर्षीय वृद्ध मतदाता रामचंद्र पाण्डे ने अपने घर पर मतदान किया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय, अपर समाहर्ता स...

मई 11, 2024 4:15 अपराह्न

views 17

रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया

रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग के स्थानीय नेता और समाजसेवी शिवलाल महतो के नेतृत्व मे कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर इन्हें भाजपा की सदस्यता दिलायी। मौके पर प्रदेश स...

मई 11, 2024 4:14 अपराह्न

views 13

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर आयेंगे

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर आयेंगे। वे चतरा संसदीय क्षेत्र के सिमरिया स्थित मूरवे मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। सुरक्षा की कमान एसपीजी ने अपने हाथों में ले लिया है। रैली में च...

मई 11, 2024 4:14 अपराह्न

views 18

लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरुकता रैली निकाली गयी

लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरुकता रैली निकाली गयी। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौैरान नाटक मंचन और अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर मौजूद समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा ने लोगों से लोकतंत्र की मजब...

मई 11, 2024 4:13 अपराह्न

views 15

असम के मुख्यमंत्री डा. हेमंता विश्वशर्मा भी आज झारखंड के दौरे पर हैं

असम के मुख्यमंत्री डा. हेमंता विश्वशर्मा भी आज झारखंड के दौरे पर हैं। वे आज खूंटी संसदीय सीट के तमाड़ स्थित रायडीह में भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के समर्थन में एक जनसभा करेंगे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राय समेत कई अन्य ...