झारखंड

मई 13, 2024 6:33 अपराह्न

views 12

झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार, रांची का कल निरीक्षण किया

झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार, रांची का कल निरीक्षण किया। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर इस टीम ने जेल  अस्पताल, विधिक सहायता केंद्र, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष और ई- मुलाकात कक्ष का जायजा ...

मई 13, 2024 6:30 अपराह्न

views 16

संताल और कोल्हान समेत राज्य के कई हिस्सों में आज तेज हवा के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी

मौसम विभाग ने संताल और कोल्हान समेत राज्य के कई हिस्सों में आज तेज हवा के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। मौसम में बदलाव का असर साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद और गिरिडीह में विशेष रूप से  अगले दो दिनों तक देखने को मिल सकता...

मई 13, 2024 6:29 अपराह्न

views 19

प्रवर्तन निदेशालय की टीम बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, रांची में पदास्थापित जेलकर्मी अवधेश कुमार से आज पूछताछ करेगी

प्रवर्तन निदेशालय की टीम बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, रांची में पदास्थापित जेलकर्मी अवधेश कुमार से आज पूछताछ करेगी। साहिबगंज जिले में एक हज़ार करोड़ रुपए के अवैध खनन मामले में गवाहों को प्रभावित करने के सिलसिले में यह पूछताछ होगी । इसके लिए ईडी ने  सात मई को समन जारी किया था।

मई 13, 2024 6:29 अपराह्न

views 13

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में झारखंड के राजमहल, गोड्डा और दुमका सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में झारखंड के राजमहल, गोड्डा और दुमका सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस सिलसिले में आज गोड्डा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव पर्चा दाखिल करेंगे। इन तीन सीटों के लिए अब तक अठारह प्रत्याशी पर्चा भर चुके हैं 

मई 13, 2024 6:26 अपराह्न

views 14

रांची के मोरहाबादी में बनाए गए डिस्पैच सेंटर नहीं आने वाले छत्तीस मतदान कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी

खूंटी और लोहरदगा लोकसभा चुनाव को लेकर राजधानी रांची के मोरहाबादी में बनाए गए डिस्पैच सेंटर नहीं आने वाले छत्तीस मतदान कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इन मतदान कर्मियों की ड्यूटी मांडर और तमाड़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र पर लगाई गई थी। उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल सिन्हा...

मई 13, 2024 6:24 अपराह्न

views 13

धनबाद जिला के मैथन में अंतर्राज्यीय चेकनाका पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान में एक कार से दो लाख रुपए बरामद

धनबाद जिला के मैथन में अंतर्राज्यीय चेकनाका पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान में एक कार से दो लाख रुपए बरामद किये। यह वाहन बंगाल से उत्तराखंड जा रहा था। आदर्श आचार संहिता को लेकर सभी चेकनाकों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

मई 13, 2024 6:24 अपराह्न

views 12

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र स्थित नौडीहा में कल हुए एक विस्फोट में तीन बच्चों समेत चार की मौत

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र स्थित नौडीहा में कल हुए एक विस्फोट में तीन बच्चों समेत चार की मौत हो गई। इसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं।  इस हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल और एक को रिम्स रांची रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक कबाड़ व्यवसायी द्वारा अपने घर...

मई 13, 2024 6:24 अपराह्न

views 13

गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रति आज से 18 मई तक मतदान महोत्सव का आयोजन होगा

गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रति आज से 18 मई तक मतदान महोत्सव का आयोजन होगा। वहीं, जिलेभर में स्वीप के तहत लगातार कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में कल खंडोली डैम परिसर में मतदाता जागरुकता  कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। वहीं, हजारीबाग में भी मतदाता जागरुकता को लेक...

मई 13, 2024 6:22 अपराह्न

views 13

पोस्टल बैलेट के माध्यम से होम वोटिंग कराने की प्रक्रिया कल से शुरू हो गई

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामगढ़ जिले में पचासी वर्ष से ज्यादा आयु के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से होम वोटिंग कराने की प्रक्रिया कल से शुरू हो गई। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन  पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि पोस्टल बैलेट के जरिए होम वोटिंग दो चरणों में होगी। पहला चरण बार...

मई 13, 2024 6:21 अपराह्न

views 11

राज्य में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और हिंसारहित चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राज्य में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और हिंसारहित चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सिंहभूम, खूंटी, लोहदगा और पलामू  सीट के लिए बनाए गए सभी सात हजार पांच सौ पंचानबे  मतदान केंद्रों पर  केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और जिला पुलिस के जवान तैनात हैं। विशेष कर नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केंद्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला