झारखंड

मई 22, 2024 6:40 अपराह्न

views 17

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने जनसंपर्क अभियान चलाया

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कल जमशेदपुर के कई इलाकों में  जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से 25 मई को भाजपा प्रत्याशी विधुतवरण महतो के पक्ष में वोट करने की अपील की।

मई 22, 2024 3:00 अपराह्न

views 12

नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैंः रम लाल कौशिक

छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता धरम लाल कौशिक ने कहा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। श्री कौशिक कल जमशेदपुर के साकची स्थित भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से विद्युत वरण महतो जीत...

मई 22, 2024 2:59 अपराह्न

views 15

राज्य में अंतिम दो चरणों के मतदान को लेकर एनडीए और इंडी गठबंधन ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है

राज्य में अंतिम दो चरणों के मतदान को लेकर एनडीए और इंडी गठबंधन ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज झारखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी गोड्डा और रांची में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसे लेकर पार्टी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं दूसरी...

मई 21, 2024 8:26 अपराह्न

views 8

खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में आज यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई

खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में आज यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये हैं। इधर लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र में आज ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा  है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटा, जिससे दबकर युवक की मौत ...

मई 21, 2024 8:25 अपराह्न

views 11

डालटनगंजः बालिका गृह से गुम हुईं दो नाबालिग बहनें बरामद

डालटनगंज के शहर थाना क्षेत्र में संचालित बालिका गृह से दो नाबालिग बहनें आज अहले सुबह भाग गयी थीं, जिन्हें आधे घंटे में बरामद कर लिया गया। दोनों तीन तल्ला बालिका गृह की बिल्डिंग से शौचालय पाइप के सहारे नीचे उतरकर भागी थीं।

मई 21, 2024 8:21 अपराह्न

views 11

गुमलाः समाहरणालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया

गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया । इस दौरान  आवेदनों पर सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान  का निर्देश दिया।

मई 21, 2024 8:19 अपराह्न

views 10

ईसीएल की राजमहल परियोजना में मुआवजा भुगतान के मामले में रिश्वत लेते गिरफ्तार अधिकारियों को सीबीआई ने अदालत में पेश किया

ईसीएल की राजमहल परियोजना में मुआवजा भुगतान के मामले में रिश्वत लेते गिरफ्तार चीफ मैनेजर परमेश्वर यादव, डिप्टी मैनेजर सिविल विपिन कुमार और सहायक राजस्व निरीक्षक पवन महतो को धनबाद सीबीआई की टीम ने आज अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को चार दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया ह...

मई 21, 2024 8:18 अपराह्न

views 10

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी

उच्चतम न्यायालय में आज जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इस मामले में अगली सुनवाई कल होगी ।  बता दें कि हेमंत सोरेन ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी और गठबंधन का प्रचार करने के लिए जमानत मांगी है। इससे पहले उनकी जमानत ...

मई 21, 2024 8:17 अपराह्न

views 10

कोडरमा संसदीय क्षेत्र की सभी ईवीएम गिरिडीह के पचम्बा कृषि उत्पादन बाजार समिति के गोदाम में सील

कोडरमा संसदीय क्षेत्र की सभी ईवीएम आज गिरिडीह के पचम्बा कृषि उत्पादन बाजार समिति के गोदाम में सील कर दी गई। इस मौके पर सभी राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित थे। गिरिडीह के उपायुक्त सह कोडरमा संसदीय क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी नमन प्रेयस लकड़ा ने बताया कि  वज्रगृह की सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों को तैनात ...

मई 21, 2024 8:15 अपराह्न

views 11

गोड्डा जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा

गोड्डा जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर  आज  गोड्डा कॉलेज में  यूथ टू बूथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं सैकड़ो छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।