झारखंड

मई 23, 2024 5:45 अपराह्न

views 16

मौसम विभाग ने राज्य में आज से अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राज्य में आज से अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चालीस से पचास किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से बांग्लादेश के बीच गुजरने वाली टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का...

मई 23, 2024 5:45 अपराह्न

views 10

गुमला जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पीवीटीजी समुदाय के लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के हो रहे हैं प्रयास

गुमला जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति समूह पीवीटीजी समुदाय के लोगों को राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कल समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में पीवीटीजी समुदाय का कोई भी व्यक्ति सरकार की कल्याणकारी योजनाओ...

मई 23, 2024 5:42 अपराह्न

views 12

टेंडर कमीशन घोटाले में राज्य के मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि पांच दिन और बढ़ी

टेंडर कमीशन घोटाले में राज्य के मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि पांच दिन और बढ़ गई है। मंत्री की रिमांड अवधि कल पूरी होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां ईडी ने आगे की पूछताछ के लिए कोर्ट में आवेदन देकर आठ दिनों की रिमांड मांगी थी। सुनवाई के बाद अदालत ने मंत्री की रिमांड अवधि सत्ताइस मई तक...

मई 23, 2024 5:41 अपराह्न

views 13

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा लिया

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गोड्डा जिले के शहरी क्षेत्रों में स्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतदान केन्द्रों पर बीएलओ से मतदान की तैयारी, वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण आदि की जानकारी ली, साथ ही साथ मतदान केन्द्रों पर वॉलेंटियर की त...

मई 23, 2024 5:41 अपराह्न

views 13

राज्य में सातवें और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान तेज

राज्य में सातवें और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को राजमहल लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा करेंगे। वे राजमहल और गोड्डा के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा लिट्टीपाड़...

मई 23, 2024 5:40 अपराह्न

views 10

प्रदेश में लोकसभा के छठे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार समाप्त हुआ

झारखंड में लोकसभा के छठे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार समाप्त हो गया है। प्रत्याशी कल घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। राज्य की चार सीटों रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह में 25 मई को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इन चारों संसदीय सीटों पर कुल तिरानबे उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे ह...

मई 22, 2024 8:02 अपराह्न

views 11

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने नीदरलैंड के क्लब ब्रेडेज पर 2-0 की जीत के साथ अपने यूरोप दौरे की शुरुआत की

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने नीदरलैंड के क्लब ब्रेडेज पर दो-शून्य की जीत के साथ अपने यूरोप दौरे की शुरुआत की। हिना बानो और कनिका सिवाच ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम अपना अगला मैच आज नीदरलैंड के ब्रेडा में बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी।

मई 22, 2024 8:01 अपराह्न

views 19

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में आज दोपहर बाद  तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात हुआ

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में आज दोपहर बाद  तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय दबाव के कारण झारखंड का मौसम बदला है। मौसम यह बदलाव अभी 25 मई तक रहने का अनुमान है। राज्य के कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अ...

मई 22, 2024 8:01 अपराह्न

views 13

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उच्चतम न्यायालय से झटका लगा

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उच्चतम न्यायालय से झटका लगा है। अदालत ने ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि सोरेन की ओर से फाइल की गई पिटीशन में इस तथ्य को छिपाया गया कि इस ...

मई 22, 2024 8:00 अपराह्न

views 20

राज्य शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी ज़िलों को नामांकन-संबंधी दिशा-निर्देश भेजा

राज्य शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के सभी जिलों को पत्र के माध्यम से सभी सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का कक्षा एक में सीधे नामांकन प्रोन्नति, और विद्यालय परिवर्तन के क्रम में कक्षा 6, 9 और 11 में नामांकन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भेजा है। इस संबंध में  ...