झारखंड

मई 18, 2025 1:52 अपराह्न

views 9

पलामू, संताल और हजारीबाग प्रमंडल के सभी मंडलों में कल सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी

सेना के शौर्य और पराक्रम को सलामी देने के लिए कल तिरंगा यात्रा पलामू, संताल और हजारीबाग प्रमंडल के सभी मंडलों में निकाली जाएगी। 20 मई को कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के मंडलों में यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि यह तिरंगा यात्रा देश की रक्षा में लगे जवानों के सम्मान में निका...

मई 18, 2025 1:48 अपराह्न

views 26

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे।  25 मई के दोपहर में चेंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। चौंबर ऑफ़ कॉमर्स जमशेदपुर अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भ...

मई 18, 2025 11:45 पूर्वाह्न

views 23

राजधानी रांची, धनबाद और जमशेदपुर सहित राज्य के अधिकतर जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई

राजधानी रांची, धनबाद और जमशेदपुर सहित राज्य के अधिकतर जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान ठनका गिरने से रांची और पलामू में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम केंद्र रांची के अनुसार आज से 21 मई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  

मई 18, 2025 11:43 पूर्वाह्न

views 19

एनआईए टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद टीएसपीसी के जोनल कमांडर रवींद्र गंझु से पूछताछ करेगी

एनआईए की टीम चतरा के टंडवा स्थित मगध और आम्रपाली कोयला परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद टीएसपीसी के जोनल कमांडर रवींद्र गंझु से चार दिनों तक पूछताछ करेगी। एनआईए कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है। एनआईए ने कोर्ट से 10 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की थी। एनआईए 19 से 23 मई तक पूछताछ करेग...

मई 17, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 22

रांची सुपर डिविजन फुटबाल लीग आज से होगी शुरू

छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से रांची सुपर डिविजन फुटबाल लीग आज से शुरू हो रही है। सीएए के कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि सारे मैच रांची के संत जॉन्स स्कूल और खेलगांव होटवार में होंगे। लीग में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। चार ग्रुप में 8-8 टीमों को रखा गया है।

मई 17, 2025 10:47 पूर्वाह्न

views 22

प्रदेश में आज से चार दिनों तक अधिकतर जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने आज से चार दिनों तक राज्य के अधिकतर जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जबकि कल से 20 मई तक के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार जिले में आंधी-पानी का असर दूसरे जिलों के मुक...

मई 17, 2025 10:38 पूर्वाह्न

views 26

गिरिडीह में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। गिरिडीह जिले की खुखरा थाना पुलिस ने अर्द्ध सैनिक बलों की सहायता से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया है। एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि नक्सलियों ने पानी टंकी में हथियारों को छिपाक...

मई 16, 2025 9:34 अपराह्न

views 19

रांची में जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

रांची में जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के खिलाड़ियों ने 12 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। सभी पदक विजेताओं को विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर तापस घोष ने सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उन्होंने खिलाड़िय...

मई 16, 2025 9:32 अपराह्न

views 23

रामगढ़ पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया

रामगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया। मादक पदार्थ को गाड़ी में विशेष चैंबर बनाकर छुपाया गया था और इसे बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि चुट्टूपालू घाटी के पास वाहन को रोककर कार्...

मई 16, 2025 9:30 अपराह्न

views 18

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में रांची पुलिस को बड़ी सफलता

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सली संगठन टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर दिवाकर गंझू समेत दो नक्सलियों को गम्हरिया के जंगल से गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों नक्सली लेवी वसूली और दहशत फैलाने की योज...