झारखंड

जून 1, 2024 8:11 अपराह्न

views 17

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पत्रकार राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर शोक जताया

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी दैनिक उदितवाणी के संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर शोक जताया है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने लिखा है कि श्री अग्रवाल का जाना झारखंड के पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

जून 1, 2024 8:10 अपराह्न

views 13

पलामूः वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चार ट्रकों चालक और खलासी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने आज वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चार ट्रकों चालक और खलासी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिले की पुलिस अधीक्षक रिशमा रमेशन ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को बिना नंबर प्लेट की बाइक और पंछी मार्का हथियार के साथ गिरफ्तार कि...

जून 1, 2024 8:09 अपराह्न

views 21

देवघर से बेंगलुरू के बीच आज से सीधी विमान सेवा शुरू

देवघर से बेंगलुरू के बीच आज से सीधी विमान सेवा शुरू हो गयी। देवघर हवाई अड्डे पर वाटर कैनन से 169 यात्रियों को लेकर बेंगलुरू से देवघर आए विमान का स्वागत किया गया। वहीं, देवघर से बेंगलुरू जाने वाले विमान में 176 यात्री सवार हुए। विमान कंपनी ने सभी यात्रियों का गुलाब फूल और लस्सी देकर स्वागत किया। हवाई...

जून 1, 2024 8:09 अपराह्न

views 15

सरायकेलाः रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के ऊपर हाई टेंशन बिजली का ओवरहेड तार गिरने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल

सरायकेला जिले के सुईसा रेलवे स्टेशन स्थित लेंगडीह रेलवे क्रासिंग के समीप आज आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन के ऊपर हाई टेंशन बिजली का ओवरहेड तार गिरने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी दोनों घायलों का बागमुंडी अस्पताल में इलाज जारी है। यह ट्रेन पुरी से चलकर आनंद विहार टर...

जून 1, 2024 8:08 अपराह्न

views 18

चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी है। सभी जिलों में मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लोहरदगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि लोहरदगा संसदीय सीट की मतगणना गुम...

जून 1, 2024 8:06 अपराह्न

views 14

गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चलंत लोक अदालत की शुरुआत की गई

झालसा रांची के निर्देश पर गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चलंत लोक अदालत की शुरुआत की गयी है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्रधिकार के अध्यक्ष राजेश शरण सिंह ने आज इसका शुभारंभ किया। मौके पर उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय भी मौजूद थे। कार्यक्रम को...

जून 1, 2024 4:38 अपराह्न

views 13

गढ़वाः गापोनी जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया

गढ़वा जिला के रमकंडा थाना के हरहे गांव स्थित ठोंगापोनी जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी प्रतिबंधित  उग्रवादी संगठन टीपीसी के नाम  पर  एक  कारोबारी से लेवी वसूली की योजना बना रहे थे। सभी अपराधी  वर्दी में थे. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

जून 1, 2024 4:37 अपराह्न

views 14

जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेस में 11 मई  से चल रहे का रंगारंग समापन

जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेस में 11 मई  से चल रहे का रंगारंग समापन हो गया। टाटा  स्टील की ओर से आयोजित बीस दिवसीय समर  कैंप  में  लगभग तीन  हजार दो सौ बच्चों ने  हिस्सा लिया।

जून 1, 2024 4:37 अपराह्न

views 15

खूंटीः चार मोटरसाइकिल की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया

खूंटी जिले में सेकेंड हैंड बाइक शोरुम से पच्चीस मई को चार मोटरसाइकिल की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सिलसिले में चार नाबालिग समेत छह बाइक चोरों को  गिरफ्तार  कर लिया गया है।

जून 1, 2024 4:34 अपराह्न

views 15

आद्रा रेलमंडल में रोलिंग ब्लॉक की वजह से टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का रुट बदला गया

टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस इस महीनें की पांच, सात और नौ जून को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, कोटशिला  मूरी के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मूरी होकर चलेगी। आद्रा रेलमंडल में रोलिंग ब्लॉक की वजह से ट्रेन का रुट बदला गया है।