झारखंड

मई 31, 2025 4:34 अपराह्न

views 29

मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मई 29, 2025 10:56 पूर्वाह्न

views 21

पूर्वी क्षेत्र वुडबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की घोषणा

पूर्वी क्षेत्र वुडबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है। यह प्रतियोगिता राजधानी रांची में 31 और एक जून को होगी। टीम में 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो प्रतियोगिता के दौरान अपना दम दिखायेंगे।

मई 29, 2025 10:56 पूर्वाह्न

views 39

मौसम विभाग ने आज झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने आज रांची समेत राज्यभर में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्व के कई हिस्सों में तेज बारिश के संकेत हैं। यह स्थिति 31 मई तक रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

मई 29, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 33

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में यूजी नामांकन के लिए 1 जून से 24 जून तक खोला जाएगा पोर्टल

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2025 से 29 में नामांकन की प्रक्रिया को लेकर कुलपति प्रो कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यूजी नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 1 जून से 24 जून तक खोला जाएगा।

मई 29, 2025 10:54 पूर्वाह्न

views 21

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगी

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगी। राष्ट्रपति भवन ने उनके दौरे का कार्यक्रम तय कर दिया है। इसकी आधिकारिक सूचना राज्य के मुख्य सचिव को भेज दी गयी है। राष्ट्रपति 10 जून को दोपहर तीन बजे देवघर पहुंचेंगी और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 11 जून क...

मई 29, 2025 10:53 पूर्वाह्न

views 75

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सरकारी स्कूलों में सहायक आचार्यों की नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट एक माह में जारी करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सरकारी स्कूलों में 26 हजार एक सहायक आचार्यों की नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट एक माह में जारी करने का आदेश दिया है। इस मामले में दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव और झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सचिव को निर्देश दिया है कि व...

मई 29, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 34

झारखंड में पेसा कानून लागू नहीं होने पर भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोला

झारखंड में पेसा कानून लागू नहीं होने पर भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आरोप लगाया है कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार विदेशी धर्म मानने वालों के दबाव में राज्य में पेसा कानून लागू नहीं कर रही। राज्य में सत्तारुढ़ गठबंधन के प्रमुख घटक दल झामु...

मई 29, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 19

16वें वित्त आयोग की टीम चार दिवसीय झारखंड दौरे पर

16वें वित्त आयोग की टीम चार दिवसीय झारखंड दौरे पर है। अपने दौरे के पहले दिन आयोग के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग के सदस्यों से कहा कि राज्यों को उसके स्थानीय आबादी की आवश्यकताओं के अनुसार वित्तीय उपयोग करने की स्वायत्तता मि...

मई 28, 2025 2:19 अपराह्न

views 23

16वें वित्त आयोग की टीम रांची पहुंची, विभिन्न क्षेत्रों का करेगी निरीक्षण

16वें वित्त आयोग की 14 सदस्यीय टीम आज रांची पहुंची, चार दिवसीय दौरे के क्रम में टीम रांची के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी। आयोग एक अप्रैल 2026 से अगले पांच वर्षों की अवधि के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच राजस्व के बंटवारे का निर्धारण करेगी। आयोग को 31 अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी ...

मई 27, 2025 12:55 अपराह्न

views 42

जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता: पहलवान स्नेहा कुमारी ने कांस्य पदक जीता

हरियाणा के पलवल में आयोजित सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड की पहलवान स्नेहा कुमारी ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। स्नेहा ने पंजाब की पहलवान को हराकर यह सफलता हासिल की। स्नेहा की इस सफलता पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर और खेल न...