झारखंड

जून 8, 2024 6:02 अपराह्न

views 14

गोड्डा जिले में मलेरिया रोधी माह को लेकर विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं

गोड्डा जिले में मलेरिया रोधी माह को लेकर विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिले के कुछ जनजातीय क्षेत्र में मलेरिया के फैलने से पिछले वर्ष कई मौतें हुई थीं। इसे लेकर विभिन्न प्रखंडों में मलेरिया से संबंधित बैठक की जा रही है जिसमें सहिया, एएनएम समेत स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मी भाग ले रहे हैं।

जून 8, 2024 4:42 अपराह्न

views 15

जामताड़ा जिले के खनन प्रभावित पांच गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा

जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के खनन प्रभावित पांच गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। जिले की उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने बताया कि खनन प्रभावित नारायणपुर प्रखंड के पांच गांव का सर्वे कराकर वहां सड़क, बिजली...

जून 8, 2024 4:42 अपराह्न

views 8

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए वाणिज्य कर विभाग को दिया निर्देश

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने वाणिज्य कर विभाग को चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित छह हज़ार करोड़ रुपए के लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने वाणिज्य कर विभाग के राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए कहा कि ओड़िशा, बिहार, छतीसगढ़ और बंगाल जैसे राज्यों...

जून 8, 2024 4:40 अपराह्न

views 9

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है तो कुछ इलाकों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना जतायी गयी है। राज्य में ऐसी स्थिति अगले तीन दिनों तक रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार ...

जून 8, 2024 4:39 अपराह्न

views 13

जमशेदपुर के साकची स्थित बौद्ध मैदान में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह की शुरुआत

जमशेदपुर के साकची स्थित बौद्ध मैदान में दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह की शुरुआत हो रही है। समिति के महासचिव सुजीत झा ने बताया कि इस समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। समारोह में विधायक सरयू राय और एसडीओ पारुल सिंह भी शामिल होंगे। उन्होंने ब...

जून 7, 2024 8:41 अपराह्न

views 19

राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने आज लोहरदगा जिले में कुड़ू प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ संवाद किया

राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने आज लोहरदगा जिले में कुड़ू प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ संवाद किया। मौके पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू भी मौजूद थे। मंत्री जनसमस्याओं से रुबरु हुए और ग्रामीणों को उनके निदान की पहल का भरोसा दिलाया। पूर्व सांसद ने भी कहा कि जन समस्याओ...

जून 7, 2024 8:40 अपराह्न

views 14

गिरिडीह जिले की उसरी नदी पर साढ़े छह करोड़ रुपए की लागत से बने पुल का आज विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने उदघाटन किया

गिरिडीह जिले की उसरी नदी पर साढ़े छह करोड़ रुपए की लागत से बने पुल का आज विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने उदघाटन किया। गिरिडीह- देवघर पथ पर बने इस पुल से लाखों लोगो को फायदा होगा। उदघाटन के बाद विधायक ने कहा कि विकास कार्य को लेकर उनकी सरकार सदैव तत्पर रहती है।

जून 7, 2024 8:38 अपराह्न

views 17

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आज देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आज देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और देश की उन्नति की कामना की। इससे पहले देवघर एयरपोर्ट पर उपायुक्त विशाल सागर और पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने उनका स्वागत किया।

जून 7, 2024 8:36 अपराह्न

views 21

हजारीबाग में भी खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक किया गया

दुनियाभर में आज वर्ल्ड फूड फिफ्टी डे मनाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को दूषित खानपान और इससे होने वाली बीमारियों और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया जाता है। हजारीबाग में भी खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक किया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुगी ने अपनी टीम के साथ विभ...

जून 7, 2024 8:34 अपराह्न

views 16

झारखण्ड लोक सेवा आयोग बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए 9 जून को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने वाला है

झारखण्ड लोक सेवा आयोग बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए 9 जून को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने वाला है। इसे लेकर लोहरदगा जिले में 13 परीक्षा केन्द्र बनाने गये हैं। जिले में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त  डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में एक ब...