जून 11, 2024 8:55 अपराह्न
11
प्रचंड गर्मी के प्रकोप के चलते सभी तरह के स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे
राज्य सरकार ने प्रचंड गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सभी तरह के स्कूलों को 15 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने आज इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिया है। आदेश पत्र में कहा गया है कि 15 जून के बाद सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी।