झारखंड

जून 15, 2024 7:35 अपराह्न

views 15

सिमडेगा जिले में इस वर्ष 10वीं औऱ 12 वीं बोर्ड में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन

सिमडेगा जिले में इस वर्ष 10वीं औऱ 12 वीं बोर्ड में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा औऱ प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी भी मौजूद थे।

जून 15, 2024 7:34 अपराह्न

views 13

राज्य के पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हीट वेव का असर

राज्य के पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की बारिश और वज्रपात हो सकता है। वहीं झारखंड में बीस जून के आसपास मॉनसून के ...

जून 15, 2024 7:33 अपराह्न

views 19

मौसम विज्ञान केन्द्र ने कल तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की चेतावनी जारी की

मौसम विज्ञान केन्द्र ने कल तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की चेतावनी जारी की। इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जतायी गयी है। 17 जून के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का...

जून 15, 2024 7:33 अपराह्न

views 13

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन के तीन सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उग्रवादियों के पास से एक लोडेड इंसास रायफल, तीन मैगजीन, तीन सौ से ज्यादा गोलियां, एक लोडेड एसएलआर...

जून 15, 2024 7:33 अपराह्न

views 11

गिरिडीह जिले में घर-घर पेड़ लगाओ अभियान शुरु

गिरिडीह जिले में घर-घर पेड़ लगाओ अभियान शुरु हो गया है। गिरिडीह जिला प्रशासन और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने सर्कस मैदान में पेड़ लगाकर किया गया। इस मौके पर उपायुक...

जून 15, 2024 7:32 अपराह्न

views 15

जिला कोष कार्यालय चंबा के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों को वर्ष 2024-25 के लिए जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाना अनिवार्य

जिला कोषाधिकारी  गिरिजा मनकोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी पेंशनरों को 1 जुलाई से अपने जीवन प्रमाण जिला कोषाधिकारी कार्यालय व संबधित उपकोष कार्यालय में जमा  करवा सकते हैं।  उन्होंने यह भी बताया कि ज़िला या प्रदेश से बाहर रह रहे पेंशनर अपना जीवन प्...

जून 15, 2024 7:30 अपराह्न

views 14

कुवैत अग्निकांड में रांची के हिन्दपीढ़ी निवासी मो. अली हुसैन की मौत से प्रदेश में शोक

कुवैत अग्निकांड में रांची के हिन्दपीढ़ी निवासी मो. अली हुसैन की भी मौत हो गयी है। उनका शव आज कुवैत से कोच्चि और दिल्ली होते रांची लाया गया। रांची एयरपोर्ट पर जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा मौजूद थे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और मुख्यमंत्री झारखंड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अन...

जून 15, 2024 7:29 अपराह्न

views 15

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने जिले में हर घर नल से जल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने जिले में हर घर नल से जल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में उन्होंने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री को पत्र लिखा और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। श्री दुबे ने कहा है कि गोड्डा जिले में  जिस व्यक्ति को जल जीवन मिशन का काम मिला है उसके खिलाफ सीबी...

जून 15, 2024 7:29 अपराह्न

views 19

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने भारत माला प्रोजेक्ट के तहत रक्सौल-हल्दिया सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के डीपीआर को मंजूरी दी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने भारत माला प्रोजेक्ट के तहत रक्सौल-हल्दिया सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के डीपीआर को मंजूरी दे दी है। रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे देवघर और जामताड़ा होकर गुजेरगा। यह पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट तक जायेगा। इसके तहत देवघर में 65 किलोमीटर और जामताड़ा में 50 किलोमीटर ...

जून 15, 2024 7:28 अपराह्न

views 19

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भाग में हीट वेव का असर रहेगा। हालांकि 17 जून के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती...