झारखंड

जून 17, 2024 7:32 अपराह्न

views 15

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति किया

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा को सह-प्रभारी बनाय...

जून 17, 2024 7:29 अपराह्न

views 13

अंतिम व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए तिव्र गति से काम किये जा रहे हैं: चंपई सोरेन

सरायकेला स्थित अपने पैतृक आवास झिलिंगगोड़ा से रांची रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले सभी विकास योजनाओं को धरातल में उतारा जायेगा। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए तिव्र गति से काम किये जा रहे हैं

जून 17, 2024 4:33 अपराह्न

views 12

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जमशेदपुर में 152 करोड़ 76 लाख 71 हज़ार रुपये की लागत वाली 182 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जमशेदपुर में 152 करोड़ 76 लाख 71 हज़ार रुपये की लागत वाली 182 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने 3 लाख 41 हज़ार 759 लाभुकों के बीच 68 करोड 96 लाख 67 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियों का भी वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बड़ी घोषणा करते हुए कह...

जून 17, 2024 4:33 अपराह्न

views 27

19वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के पार्थ सिंह ने स्वर्ण पदक जीता

19वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के पार्थ सिंह ने मुकाबले में 100 मीटर दौड़ में नेशनल मीट रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारतीय एथलेटिक्स संघ एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 15 से 17 जून तक बिलासपुर में आयोजित किया गया है। पार्थ सिंह ने 100 मी...

जून 17, 2024 4:32 अपराह्न

views 11

जिले के सभी क्षेत्रों में आज ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है

खरसावां जिले के सभी क्षेत्रों में आज ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। विभिन्न मस्जिदों में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय को लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरो को बधाइयां दी। इधर पाकुड और गिरिडीह में भी ईद-उल-अजहा हर्षाल्लास मनाया जा रहा है। बकरीद पर्व के मौके पर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाक...

जून 17, 2024 4:32 अपराह्न

views 13

जिले के किसानों को मोटे अनाजों की खेती करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी

सरकार के हर किसान मिलेट्स किसान थीम पर इस वर्ष भी साहिबगंज जिले के किसानों को मोटे अनाजों की खेती करने के लिए प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने बताया कि झारखंड मिलेट्स मिशन से संबंधित मोटे अनाजों की खेती के लिए किसानों को 3000 रुपए प्रति एकड़ और अधिकतम पांच एकड़ तक के मोट...

जून 17, 2024 4:31 अपराह्न

views 20

दिल्ली से आए प्रशिक्षक अशोक त्यागी और उनकी टीम ने पंचायत स्तरीय कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड के लतौना ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में दिल्ली से आए प्रशिक्षक अशोक त्यागी और उनकी टीम की ओर से पंचायत स्तरीय कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से लतौना ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें कि लतौना ...

जून 17, 2024 4:30 अपराह्न

views 11

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा नशीले पदार्था के सेवन को रोकने के लिए 18 से 25 जून तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगा

राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मादक द्रव्यों और नशीले पदार्था के सेवन को रोकने और छात्रों में इसके बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए 18 जून से 25 जून तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। राज्य के सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त,गैर सहायता प्राप्त,अल्पसंख्यक और निजी ...

जून 17, 2024 4:28 अपराह्न

views 15

जमशेदपुर के बिष्टुपुर एक्सएलआरआई प्रेक्षागृह में नेशनल हो फिल्म फेस्टिवल सिने अवार्ड समारोह का आयोजन

जमशेदपुर के बिष्टुपुर एक्सएलआरआई प्रेक्षागृह में ऑल इंडिया हो फिल्म संगठन की ओर से नेशनल हो फिल्म फेस्टिवल सिने अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सिने अवार्ड समारोह में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार बार बिता हासा लागिड को दिया। वहीं बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का पुरस्कार अ...

जून 17, 2024 4:27 अपराह्न

views 9

राज्य के कई जिलों में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राज्य के कई जिलों में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। गढ़वा,पलामू और चतरा में मौसम विभाग ने लोगों से हीट वेव से बचाव की अपील की है। वहीं राजधानी रांची और आसपास के इलाके में आज मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला