झारखंड

जून 25, 2024 7:58 अपराह्न

views 16

भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी

भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी दौरान आज एसीबी की रांची ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए रातू थाना के सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह को 35 हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा...

जून 25, 2024 7:58 अपराह्न

views 18

गढ़वाः राशन दुकान पर सो रहे राशन डीलर को बीती रात हाथियों के झुंड ने कुचल कर मार डाला

गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के पर्रा गांव में राशन दुकान पर सो रहे राशन डीलर को बीती रात हाथियों के झुंड ने कुचल कर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले डीलर ने भंडरिया से राशन का उठाव कर उसे राशन दुकान पर लाया था। लेकिन उसका वितरण अब तक नही किया गया था। डीलर ने मंगलवार को गांव के लोगो...

जून 25, 2024 7:56 अपराह्न

views 9

दक्षिण पूर्वी रेलवे अंतर्गत खड़गपुर रेल मंडल क्षेत्र में विकास कार्य के कारण कई ट्रेन के परिचलन को रद्द किया गया है

दक्षिण पूर्वी रेलवे अंतर्गत खड़गपुर रेल मंडल क्षेत्र में विकास कार्य के कारण कई ट्रेन के परिचलन को रद्द किया गया है। जबकि कई ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। इसमें टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली कई ट्रेन प्रभावित होंगी, इसे लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। रेलवे ने 60 ट्रेन के परिचालन को रद्द क...

जून 25, 2024 7:56 अपराह्न

views 12

जमशेदपुर में टाटा स्टील का चौथा अखिल भारतीय दिव्यांग शतरंज टूर्नामेंट आज से शुरू

जमशेदपुर में टाटा स्टील का चौथा अखिल भारतीय दिव्यांग शतरंज टूर्नामेंट देशभर के 68 खिलाड़ियों के समूह के साथ आज शुरू हो रहा है। आज से कुल 9 राउंड के मैच शुरू होंगे, जो 60 मिनट के समय के साथ और 30 सेकंड के वृद्धि के साथ खेले जाएंगे।   आज शतरंज के तीन राउंड खेले जाएंगे। उसके बाद अगले तीन दिनों तक द...

जून 25, 2024 7:55 अपराह्न

views 15

जमशेदपुर पुलिस ने कल विभिन्न थाना क्षेत्र से आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

जमशेदपुर पुलिस ने कल विभिन्न थाना क्षेत्र से आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से हथियार समेत कई सामान बरामद किए गये।

जून 25, 2024 7:55 अपराह्न

views 12

कोडरमा के प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया

कोडरमा के प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत एनसीसी कैडेट और डिफेंस की तैयारी करने वाले युवाओं ने पूरे ध्वजाधारी पहाड़ की साफ-सफाई की और पूरे परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए प्लास्टिक के ग्लास, प्लेट समेत तमाम कचरा को इकट्ठा किया।

जून 25, 2024 7:54 अपराह्न

views 15

दुमका पुलिस ने हंसडीहा थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया

दुमका पुलिस ने रविवार की देर रात हंसडीहा थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना का उद्भेदन करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सर्वाधाम रेलवे पुल के समीप विक्रम मंडल नामक युवक को गिरफ्तार किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी...

जून 25, 2024 7:48 अपराह्न

views 15

रामगढ़ में मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध हुआ जागरूकता रैली का आयोजन

रामगढ़ में कल नारकोटिक्स साइकोट्रॉपिक औषधि और मादक पदार्थ के सेवन के विरुद्ध जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।जागरूकता रैली गांधी मेमोरियल प्लस टू स्कूल रामगढ़ से प्रारंभ होते हुए शहर के बीचों बीच सुभाष चौक में जाकर समाप्त हुई।

जून 25, 2024 7:47 अपराह्न

views 21

आशा लकड़ा ने देवघर मेंअनुसूचित जातियों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्या आशा लकड़ा ने कल देवघर में अनुसूचित जातियों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं की योजना वार समीक्षा की। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगो को मिल रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।

जून 25, 2024 7:46 अपराह्न

views 15

देवघर जसीडीह सेकेंड एंट्री के लिए राज्य सरकार को भूमि का प्रति एकड़ दर 57 करोड़ रुपये रेलवे देगी

देवघर जसीडीह सेकेंड एंट्री के लिए राज्य सरकार को भूमि का प्रति एकड़ दर 57 करोड़ रुपये रेलवे देगी। रेल मंत्रालय ने जसीडीह वर्ल्ड क्लास स्टेशन के साथ-साथ जसीडीह सेकेंड एंट्री के लिए भी राशि देने का निर्णय लिया है।     हमारे संवाददाता ने बताया कि दोनों प्रोजेक्ट का काम अब एक साथ होगा। भारत सरकार ने पांच ...