झारखंड

जून 26, 2024 6:18 अपराह्न

views 13

पाकुड़ में जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन जांच दल ने मालपहाडी आउट पोस्ट क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया

पाकुड़ में जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन जांच दल ने मालपहाडी आउट पोस्ट क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दर्जनों दो पहिया वाहनों के मालिकों से जुर्माना राशि वसूला गया अभियान में  49 हजार 500 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया।

जून 26, 2024 5:57 अपराह्न

views 13

भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए राज्य की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है

भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए राज्य की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन पांच खिलाड़ियों में चार खिलाड़ी नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर और निशा मिंज सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं और एक खिलाड़ी बिनीमा धान खूंटी जिले की हैं। राष्ट्रीय कैंप बेंगलुरू के साईं सेंटर में चलेगा। कैंप...

जून 26, 2024 5:57 अपराह्न

views 11

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मानसून के विलंब होने पर तापमान बढ़ने लगा है

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मानसून के विलंब होने पर तापमान बढ़ने लगा है। राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पलामू और संथाल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का पूर्वानुमान है।

जून 26, 2024 5:57 अपराह्न

views 19

गोड्डा जिले में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया

गोड्डा जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान से बायोडायवर्सिटी पार्क तक रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवक युवतियों ने हिस्सा लिया। हजारों की संख्या में लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर गोड्डा को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

जून 26, 2024 5:56 अपराह्न

views 18

साहिबगंज सदर अस्पताल में जिला के उपायुक्त हेमंत सती ने अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया

साहिबगंज सदर अस्पताल में जिला के उपायुक्त हेमंत सती ने अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित उपायुक्त हेमंत सती ने कहा, यह अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी हमारे जिला के स्वास्थ्य सेवाओं को एक नया आयाम देगा।  

जून 26, 2024 5:56 अपराह्न

views 10

त्रुटिरहित निर्वाचक सूची के लिए सभी पात्र नागरिकों का निबंधन और मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जाना आवश्यक

मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय ने कल पत्रकार वार्ता में बताया कि त्रुटिरहित निर्वाचक सूची के लिए सभी पात्र नागरिकों का निबंधन और मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जाना आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 01 जुलाई 2024 को अर्हता तिथि ...

जून 26, 2024 5:55 अपराह्न

views 14

देवघर पुलिस की ओर से 15 दिनों की समय सीमा के अंदर ऑनलाइन पासपोर्ट सत्यापन प्रकिया पूरा की जा रही है

देवघर पुलिस की ओर से 15 दिनों की समय सीमा के अंदर ऑनलाइन पासपोर्ट सत्यापन प्रकिया पूरा की जा रही है। इस कार्य के लिए रांची की क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आइएफएस मनिता कुमारी द्वारा देवघर पुलिस अधीक्षक, कार्यालय देवघर विदेशी शाखा को तीन प्रारूपों में सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस से सम्मानित किया गया। &nbsp...

जून 26, 2024 5:55 अपराह्न

views 11

व्यवसायी विष्णु अग्रवाल को नामकुम के पुगडू स्थित लगभग नौ एकड़ जमीन 10 दिन में खाली करने का आदेश

जमीन घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने व्यवसायी विष्णु अग्रवाल को नामकुम के पुगडू स्थित लगभग नौ एकड़ जमीन 10 दिन में खाली करने को कहा है। इसके लिए ईडी की ओर से कल नोटिस जारी किया गया है। इससे पूर्व एक सितंबर 2023 को ईडी ने विष्णु अग्रवाल की 161 करोड़ बाजार मूल्य की तीन संपत्तियों को अंत...

जून 26, 2024 5:54 अपराह्न

views 19

पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा में पांच वर्ष छूट देने की सिफारिश

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने जेपीएससी और जेएसएससी की ओर से आयोजित परीक्षाओं में अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा में पांच वर्ष छूट देने की सिफारिश की है। आयोग ने इसके लिए नियमावली में आवश्यक संशोधन करने की अनुशंसा की है। वहीं आयोग ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर ट्रिपल टेस्ट...

जून 26, 2024 5:54 अपराह्न

views 15

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज धनबाद आएंगे

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज धनबाद आएंगे। यहां वह बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन साथ ही परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। दोपहर बाद धनबाद में मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कल शाम जिले की उपायुक्त...