झारखंड

जून 28, 2024 3:26 अपराह्न

views 18

भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कल राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

झारखंड से नव निर्वाचित झामुमो के वरिष्ठ नेता डॉ. सरफराज अहमद और झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कल राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शपथ के बाद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा और सरफराज अहमद का नए सदस्य के रूप में राज्यसभा में स्वागत किया।

जून 28, 2024 3:25 अपराह्न

views 8

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पटना से लेकर हजारीबाग तक जांच तेज कर दी

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पटना से लेकर हजारीबाग तक जांच तेज कर दी है। हजारीबाग के चरही स्थित सीसीएल के गेस्टहाउस में हिरासत में लिए गए कई लोगों से पूछताछ की है। सीबीआई की टीम ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल से पूछताछ कर रही है।   वहीं सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के संबंध ...

जून 28, 2024 1:44 अपराह्न

views 23

झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत मिली

झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने आज राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत दे दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले की जांच के सिलसिले में इस वर्ष 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।   48 वर्षीय सोरेन इस ...

जून 27, 2024 8:03 अपराह्न

views 11

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कल्याण गुरुकुल और कौशल कॉलेज के 31 छात्र-छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र प्रदान किया

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल और कौशल कॉलेज के 31 छात्र-छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र प्रदान किया। झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनके कौशल विकास के सदुपयोग करने और...

जून 27, 2024 8:00 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी परिसर में एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी परिसर में एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्यवासियों को अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में राज्य में निजी अथवा पीपीपी मोड पर कई मेड...

जून 27, 2024 8:00 अपराह्न

views 17

पलामू जिले में मातृ शिशु स्वास्थ और पोषण माह शुरु

पलामू जिले में मातृ शिशु स्वास्थ और पोषण माह शुरु हो गया है। इस सिलसिले में एमआरएमसीएच स्थित मातृ और शिशु केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान  9 माह से 5 वर्ष के बच्चों के बीच हेल्थ सप्लीमेंट का वितरण किया गया। साथ ही कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। मौके पर चिकित्सा ...

जून 27, 2024 8:00 अपराह्न

views 11

रांची में सेना में बहाली के लिए आज से 10 अगस्त तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

रांची में सेना में बहाली के लिए  27 जुलाई से 10 अगस्त तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस सिलसिले में रांची में सदर अनुमंडल पदाधिकारी और अपर जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डायरेक्टर रिक्रूटिंग और भर्ती संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बाद में कर्नल विकास भोला ने कहा कि रांची जिले...

जून 27, 2024 7:59 अपराह्न

views 13

मौसम विभाग ने 29 जून से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना व्यक्त की

राज्य में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गयी है। मौसम विभाग ने 29 जून से इसकी सक्रियता बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि  30 जून को पूरे राज्य में बारिश का अनुमान है। उन्होंने यह भी कहा कि जून महीने में 20 जिलों में अब तक 60 से 90 फीसदी तक ब...

जून 27, 2024 5:11 अपराह्न

views 15

राज्य सरकार की पुनर्वास नीति ‘नई दिशा’ से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के परिजनों को पुरस्कार राशि

राज्य सरकार की पुनर्वास नीति ‘नई दिशा’ से प्रभावित होकर चतरा में आत्मसमर्पण करने वाले चार नक्सलियों के परिजनों के बीच प्रशासन ने पुरस्कार राशि का वितरण किया। इस दौरान अधिकारियों ने समाज की मुख्यधारा से भटके अन्य नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण करने तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने की अ...

जून 27, 2024 5:10 अपराह्न

views 12

माओवादियों को धन मुहैया कराने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए की पश्चिमी सिंहभूम जिले में छापेमारी जारी

माओवादियों को धन मुहैया कराने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए पश्चिमी सिंहभूम जिले में छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोगीभट्टा में टीम छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। माओवादी नेता मिसिर बेसरा और उनके अन्य सहयोगियों को मिलने वाली फंडिंग को लेकर छापे...