झारखंड

जुलाई 4, 2025 10:11 पूर्वाह्न

views 14

मौसम विभाग ने राजधानी रांची, धनबाद और देवघर समेत राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने आज राजधानी रांची, धनबाद और देवघर समेत राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में नौ जुलाई तक गरज के साथ बारिश जारी रहेगी। राज्य में एक जून से अब तक औसत से 80 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी है।

जुलाई 4, 2025 10:11 पूर्वाह्न

views 19

मुहर्रम पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी जिलों में आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं

मुहर्रम पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी जिलों में आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। इस कड़ी में गिरिडीह में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।  गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के विभिन्न अनुमंडलों से आए शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा ...

जुलाई 4, 2025 10:10 पूर्वाह्न

views 23

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रांची में आउटर रिंग रोड बनाने और इलेक्ट्रिक फ्लैशचार्ज बस सेवा शुरु करने की घोषणा की

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रांची में आउटर रिंग रोड बनाने और इलेक्ट्रिक फ्लैशचार्ज बस सेवा शुरु करने की घोषणा की है। एक दिवसीय दौरे पर कल झारखंड आये केन्द्रीय मंत्री ने राज्य को छह हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी। रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्...

जुलाई 3, 2025 1:50 अपराह्न

views 16

राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मुहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के एसपी और विभिन्न प्रक्षेत्र के डीआईजी के साथ बैठक कर मुहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर बलों की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। डीजीपी ने सोशल मीडिया पर कड़ी...

जुलाई 3, 2025 9:39 पूर्वाह्न

views 21

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रांची में रातू रोड एलिवेटेड कोरिडोर और गढ़वा बाईपास का करेंगे उद्घाटन

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगे। वे रांची में रातू रोड एलिवेटेड कोरिडोर और गढ़वा बाईपास जनता को समर्पित करेंगे। श्री गडकरी के आगमन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। केन्द्रीय मंत्री राज्य को 6,300 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। रांची ...

जुलाई 3, 2025 9:33 पूर्वाह्न

views 14

गुमला में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़े 4 युवकों को किया गिरफ्तार

गुमला में पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरिस बिन जमा ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से करीब 40 पुरिया ब्राउन शुगर और 10.5 लाख रुपये नगद बरामद किये गये हैं।

जुलाई 1, 2025 2:23 अपराह्न

views 14

सरायकेला मे महिला महाविद्यालय के आईआईसी सेल द्वारा फूड एंटरप्रेन्योरशिप फेस्टिवल का आयोजन रथ मेला में स्टॉल लगाकर किया गया

सरायकेला मे महिला महाविद्यालय के आईआईसी सेल द्वारा फूड एंटरप्रेन्योरशिप फेस्टिवल का आयोजन रथ मेला में स्टॉल लगाकर किया गया, जिसका उद्घाटन प्राचार्या डॉ. स्पार्कलीन देई ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मोटे अनाज से बने पौष्टिक व्यंजन प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। इस महोत्सव का उद्देश्य खाद्य उद...

जून 29, 2025 12:50 अपराह्न

views 19

कोडरमा जिले के जयनगर स्थित पिसपीरो गांव में हाथी ने एक वृद्ध को कुचल कर मार डाला

कोडरमा जिले के जयनगर स्थित पिसपीरो गांव में आज सुबह हाथी ने एक वृद्ध को कुचल कर मार डाला। इस घटना से एक दिन पहले ही हाथियों के झुंड ने जयनगर और मरकच्चो में उत्पात मचाया था, जहां पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग गांवों के तीन लोगों को कुचलकर मार दिया था।

जून 29, 2025 12:49 अपराह्न

views 26

ऑल इंडिया संताली फिल्म एसोसिएशन ने ओलचिकी लिपि के 100 साल पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में शनिवार को ऑल इंडिया संताली फिल्म एसोसिएशन ने ओलचिकी लिपि के 100 साल पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संताल हूल दिवस भी मनाया गया, जो संताल विद्रोह के नायकों, शहीद सिदो-कान्हू की याद में था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा...

जून 29, 2025 12:48 अपराह्न

views 17

गठबंधन के तहत ही बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी झामुमो

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा गठबंधन के तहत ही बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। झामुमो ने गठबंधन के तहत बिहार की 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राजद नेता तेजस्वी यादव मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।