झारखंड

जुलाई 28, 2024 7:53 अपराह्न

views 17

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संताल परगना क्षेत्र में हो रहे डेमोग्राफी चेंज पर गहरी चिंता व्यक्त की है

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संताल परगना क्षेत्र में हो रहे डेमोग्राफी चेंज पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आयोग की सदस्य डॉक्टर आशा लकड़ा ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राज्य के विभिन्न जिलों में अनुसूचित जनजाति समाज के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के संचालन और उसमें सुधार संबंधी सुझावों क...

जुलाई 28, 2024 7:53 अपराह्न

views 14

मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी

मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी। ईडी ने 8 जुलाई को यह याचिका दायर की थी, जो जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

जुलाई 28, 2024 7:52 अपराह्न

views 13

विधानसभा के मानसून सत्र का पहला अनुपूरक बजट कल वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव पेश करेंगे

विधानसभा के मानसून सत्र का पहला अनुपूरक बजट कल वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव पेश करेंगे। चालू वित्तीस वर्ष के लिए राज्य सरकार का यह पहला बजट होगा। इसी मानसून सत्र में विस्थापन और सुखाड़ पर विशेष चर्चा होगी।

जुलाई 28, 2024 4:51 अपराह्न

views 14

श्रावण मास की दूसरी सोमवारी कल है

श्रावण मास की दूसरी सोमवारी कल है। पहाड़ी मंदिर रांची, बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर सहित राज्यभर के शिवालयों में शिवभक्त कल जलाभिषेक करेंगे। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पहाड़ी मंदिर में मुख्य पूजा सुबह 3 बजे होगी, जिसके बाद 4 बजे से भक्त जलार्पण कर सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहाड़ी ...

जुलाई 28, 2024 4:51 अपराह्न

views 15

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है, इसका असर 30 और 31 जुलाई को झारखंड में दिख सकता है

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है, इसका असर 30 और 31 जुलाई को झारखंड में दिख सकता है। इस कारण 30 जुलाई को राज्य के कोल्हान और 31 जुलाई रांची और इसके आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 31 जुलाई को राज्य के उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्वी के हिस्सों में कई स्थानों पर बारिश के अनुमान...

जुलाई 28, 2024 4:50 अपराह्न

views 12

रांची नगर निगम शहर में 25 जगहों पर अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन कर रहा है

रांची नगर निगम शहर में 25 जगहों पर अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन कर रहा है। इन सेंटरों के लिए निगम डॉक्टर, स्टाफ नर्स और एमपीडब्ल्यू की बहाली करेगा। निगम के उप प्रशासक ने बहाली से संबंधित आदेश जारी किया है।

जुलाई 28, 2024 4:50 अपराह्न

views 15

विधानसभा के मानसून सत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 का कल पहला अनुपूरक बजट पेश होगा

विधानसभा के मानसून सत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 का कल पहला अनुपूरक बजट पेश होगा। इसके अगले दिन अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। वर्तमान सत्र में सरकार विधेयक भी ला सकती है। वहीं सत्र के आखिरी दिन दो अगस्त को गैर सरकारी संकल्प होंगे। मानसून सत्र के मुद्दे पर भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम सात बजे से प्रदे...

जुलाई 28, 2024 4:45 अपराह्न

views 12

हाईकोर्ट के आदेश पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित करने के लिए उपायुक्त हेमंत सती ने नौ सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है

हाईकोर्ट के आदेश पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित करने के लिए उपायुक्त हेमंत सती ने नौ सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। इस टीम में एसी राजमहल, एसडीओ, सीओ, मुखिया और अन्य कर्मी शामिल हैं। जांच टीम दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी। संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ की रोक लगाने की मांग लेकर हाईकोर्ट म...

जुलाई 28, 2024 4:45 अपराह्न

views 10

पहली सोमावरी के बाद देवघर बाबा मंदिर की 19 दान पेटी खोली गई

पहली सोमावरी के बाद देवघर बाबा मंदिर की 19 दान पेटी खोली गई। जिसमें बाबा मंदिर को कुल 16 लाख 55 हजार 3 सौ सैंतीस रुपए दान स्वरूप मिले. जबकि, दान पेटी में 3 हजार 8 सौ 70 नेपाली करेंसी के साथ ही 2 सौ 55 भूटान की करेंसी भी मिली। इतना ही नहीं भक्तों ने बाबा बैधनाथ के भक्तों ने मंदिर की दान पेटी में सोने...

जुलाई 28, 2024 4:44 अपराह्न

views 13

प्रतिबिंब एप की सहायता से देवघर साइबर थाने की पुलिस ने बांधडीह गांव में छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया

प्रतिबिंब एप की सहायता से देवघर साइबर थाने की पुलिस ने बांधडीह गांव में छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स फोन कॉल के माध्यम से ठगी का काम करता था।